HomeHealth & Fitnessप्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर जिला पंचायत रिसोर्स...

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में देखा और सुना गया

संत कबीर नगर,  20 जून 2026(सूचना विभाग)।* प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 23 में किस्त का हस्तांतरण  प्रधानमंत्री द्वारा पश्चिम बंगाल हुगली के तारकेश शहर से किया गया। जनपद संत कबीर नगर में कुल 213384 किसानों को 42 करोड़ 66 लाख धनराशि किसानों को डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।  प्रधानमंत्री  के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर विकास भवन पर  विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी  की उपस्थिति में देखा गया। इस अवसर पर  एमएलसी प्रतिनिधि मंटू राय एमएलसी प्रतिनिधि ई0 सुधांशु सिंह जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें कृषि विज्ञान से उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा धान, श्री अन्न, दलहन, तिलहन, प्राकृतिक खेती, गोपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी एवं सब्जी उत्पादन पर चर्चा की गई। प्रांगण में माननीय विधायक जी द्वारा विकास प्रदर्शनी एवं वर्तमान सरकार के 12 साल पूर्ण होने की उपलब्धि पर आयोजित कार्यक्रम का अवलोकन किया गया। इस कार्यक्रम के अतिरिक्त सभी विकासखंड स्तर पर ग्राम पंचायत स्तर पर एवं प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर भी एलईडी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सचिव प्रसारण किया गया।
 इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस के तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचंद चौरसिया, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्मानित किसान, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments