#बस्ती_न्यूज
मुंडेरवा में एचपी गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। ऋतुराज गैस एजेंसी, जिससे 40 हजार से अधिक पंजीकृत उपभोक्ता जुड़े हैं, पिछले लगभग दो महीने से गैस आपूर्ति में समस्या का सामना कर रही है। इस बीच, बरसात के कारण जलभराव की स्थिति ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। गैस की कमी के चलते उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए रात-रात भर लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। कई बार इतनी मशक्कत के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। लगन के मौसम में गैस की मांग बढ़ने से यह समस्या और गंभीर हो गई है। कुछ उपभोक्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एजेंसी द्वारा आधे-अधूरे सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। उनका आरोप है कि शेष गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिनकी आपूर्ति महंगे दामों पर होटलों और रेस्टोरेंटों को की जा रही है। हाल ही में मुंडेरवा चीनी मिल प्रांगण में हुई भारी बारिश के बाद जलजमाव हो गया है। इसके बावजूद, पुरुष और महिलाएं दोनों ही भरे पानी के बीच गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। यह दृश्य गैस किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं की स्थिति को दर्शाता है। गैस की किल्लत और काला बजारी को लेकर गैस एजेंसी मालिक चन्द्रकिशोर कन्नौजिया से बात किया तो उन्होंने बताया कि ये आरोप वहीं लोग लगा रहे है,जो कि दबाव डालकर गलत तरीके से गैस लेना चाहते है। गैस का वितरण नियमित जब भी गाड़ी आती है उपभोक्ताओं के सामने ही गाड़ी खाली होती है,और वितरण किया जाता है।वितरण के दौरान यदि आंधी या पानी आ जाये तो यह प्राकृतिक है।उसे नही रोका जा सकता है,लोगों द्वारा जो भी आरोप लगाया जा रहा है व निराधार और गलत है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
जलजमाव में गैस के लिए लंबी लाइनें:मुंडेरवा में दो महीने से किल्लत, कालाबाजारी के आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












