बहराइच में आगा खान फाउंडेशन और जिला बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से संविलियन विद्यालय सिलेटनगंज में गुरुवार को एक विशेष ‘मैजिक शो कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता पर केंद्रित था। जादूगर सलमान ने बच्चों को अत्यंत रोचक और प्रभावी तरीके से स्वास्थ्य, पोषण और एनीमिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इसमें Weekly Iron Folic Acid Supplement (WIFS) और एनीमिया प्रबंधन जैसे विषय शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में व्यक्तिगत स्वच्छता, सही तरीके से हाथ धोना, पर्याप्त पानी पीने की आदत और आयरन, प्रोटीन एवं कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। बच्चों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में विद्यालय परिवार का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह, शिक्षक शैलेश कुमार श्रीवास्तव और बेबी मलिक ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
जादूगर ने बच्चों को स्वास्थ्य-पोषण की जानकारी दी:संविलियन विद्यालय सिलेटनगंज में मैजिक शो का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












