Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डुमरियागंज से दैनिक भास्कर की प्रचार वैन रवाना:एडीओ ने दिखाई हरी झंडी;...

डुमरियागंज से दैनिक भास्कर की प्रचार वैन रवाना:एडीओ ने दिखाई हरी झंडी; पंचायतों में प्रधान रेटिंग अभियान के बारे में बताएंगे


गुरुवार को डुमरियागंज ब्लॉक परिसर से दैनिक भास्कर ऐप के प्रधान रेटिंग सर्वे के प्रचार रथ को रवाना किया गया। खंड विकास अधिकारी विजय सिंह की अनुपस्थिति में सहायक विकास अधिकारी (महिला) मानसी पटेल ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर एडीओ (महिला) मानसी पटेल ने दैनिक भास्कर की कार्यशैली और विश्वसनीयता की सराहना की। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर खबरों के मामले में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और किसी भी घटना की सटीक व त्वरित जानकारी पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की बड़ी उपलब्धि है। मानसी पटेल ने यह भी बताया कि प्रधान रेटिंग सर्वे ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी बढ़ाने और पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यों का मूल्यांकन करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा। इस प्रचार रथ का उद्देश्य लोगों को दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करने और सर्वे में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार, तकनीकी सहायक लाल बहादुर मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक फखरुद्दीन, महेंद्र कुमार और सुनील गौतम सहित ब्लॉक के कई कर्मचारी उपस्थित रहे। दैनिक भास्कर की ओर से डुमरियागंज रिपोर्टर अनिल सिंह और बढ़नी चाफा रिपोर्टर राजीव कुमार अग्रहरि भी इस अवसर पर मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments