बहराइच जिले में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर के किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के प्रांगण में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने की। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया और एक विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। मातृभूमि के प्रति बलिदान को याद किया किसान पीजी कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति उनके बलिदान को याद किया। महासभा के अध्यक्ष डॉ. जीतेंद्र सिंह ने युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन स्वाभिमान और वीरता की सीख देता है, जिसे आज आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, चंद्रशेखर सिंह, देवानंद सिंह, सभासद मानवेन्द्र सिंह ‘मन्नू’, राजीव सिंह, एडवोकेट धनंजय सिंह, मीडिया प्रभारी अटल सिंह, रवि प्रताप सिंह, शोभित सिंह, मुकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा।
बहराइच में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शौर्य और बलिदान को किया याद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












