Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शिक्षक गैर जनपदीय स्थानांतरण की मांग पर करेंगे धरना:13 मई को बीएसए...

शिक्षक गैर जनपदीय स्थानांतरण की मांग पर करेंगे धरना:13 मई को बीएसए कार्यालय पर सौंपेंगे ज्ञापन, भनवापुर में शिक्षकों ने की बैठक


सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर भनवापुर बीआरसी सभागार में शनिवार को शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और आगामी आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास जारी रखे जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि गैर जनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर 13 मई को जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा सचिव को संबोधित एक ज्ञापन बीएसए को सौंपा जाएगा। बैठक में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गोपेश दुबे, उमाकांत गुप्ता, अभयंकर सिंह, अंशुमान यादव, जितेंद्र पांडे, प्रदीप सिंह, अवधेश भारती सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments