नासिरगंज बाजार की मुख्य सड़क पिछले करीब 20 वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क की बदहाली के कारण स्थानीय लोगों, राहगीरों और व्यापारियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हल्की बारिश होते ही सड़क पर जलभराव हो जाता है। सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगती है और जगह-जगह कीचड़ जमा हो जाता है। इससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी आवागमन में भारी दिक्कत होती है। नासिरगंज बाजार की यह सड़क क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है। विभिन्न समुदायों के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के दौरान निकलने वाले जुलूस भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण आयोजनों के दौरान लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। बाजार क्षेत्र में जलभराव और कीचड़ के कारण ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। इससे दुकानदारों के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सतीश गुप्ता, मकसूद, रेहान रज़ा, विजय और संजय समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्षों से क्षेत्रवासी पक्की सड़क का इंतजार कर रहे हैं। अब इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके और बाजार की गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
नासिरगंज की मुख्य सड़क 20 साल से जर्जर:बारिश में बन जाती है तालाब, मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES












