Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)साऊघाट में आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित:सुबह राहगीरों को हुई परेशानी, सब्जियों की...

साऊघाट में आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित:सुबह राहगीरों को हुई परेशानी, सब्जियों की फसलें खराब होने का डर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के साउघाट और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रात करीब 2 बजे आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हुई, जो सुबह लगभग 7:30 बजे फिर से तेज हो गई। इस बेमौसम बारिश के कारण सुबह के समय राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने इस बारिश से फसलों को होने वाले नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। चेतनारायण, रंजीत, रामकृष्ण, कुलदीप और महेश जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि अधिक बारिश के कारण सब्जियों की फसलें खराब हो सकती हैं। उन्होंने विशेष रूप से सारपुरिया, टमाटर, झगड़ा और लौकी जैसी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि लगातार बारिश से इन फसलों की गुणवत्ता और पैदावार प्रभावित हो सकती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments