#बस्ती_न्यूज
बस्ती-बांसी मार्ग पर स्थित भानपुर तिराहे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। राशन से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़े वाहनों को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रुधौली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए चौराहे पर खड़े वाहनों को हटवाया। पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया और पलटी हुई ट्रॉली के कारण वाहनों को विपरीत दिशा से मोड़कर आवागमन जारी रखा, जिससे जाम की स्थिति नहीं बनी। स्थानीय लोगों आलोक, आशीष, मनीष अभिषेक आदि के अनुसार, यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। तिराहे पर प्रतिदिन पीआरडी और होमगार्ड के जवान तैनात रहते हैं, इसके बावजूद अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाया नहीं जा सका है। लोगों का आरोप है कि यदि कोई दुकानदार या राहगीर वाहनों को हटाने की बात करता है, तो अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस तिराहे पर पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है, जिससे स्थानीय निवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार दुबे ने बताया कि जल्द ही अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और चौराहे को पूरी तरह खाली कराया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
भानपुर तिराहे पर बड़ा हादसा टला:अवैध पार्किंग के कारण पलटा ट्रैक्टर-ट्रॉली
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












