बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के मछियाही गांव में देर रात एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में पाया और तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मछियाही गांव निवासी हर्षवर्धन चतुर्वेदी (50) अपने भाई और परिवार के साथ रहते थे। गुरुवार देर रात करीब 12 बजे उन्होंने अपने घर के कमरे में अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे। परिजनों ने हर्षवर्धन को सिर से खून बहती हालत में देखा। वे तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाली के प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि मृतक नशे का आदी था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। परिजनों ने थाने में आत्महत्या की जानकारी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
बहराइच में व्यक्ति ने किया सुसाइड:लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












