Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मनोज कुमार सिंह बने बीसीडीए ग्रामीण क्षेत्र अध्यक्ष:बस्ती केमिस्ट्स एंड ड्गिस्ट्स एसोसिएशन...

मनोज कुमार सिंह बने बीसीडीए ग्रामीण क्षेत्र अध्यक्ष:बस्ती केमिस्ट्स एंड ड्गिस्ट्स एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से किया मनोनयन

#बस्ती_न्यूज

बस्ती केमिस्ट्स एंड ड्गिस्ट्स एसोसिएशन (बीसीडीए) ने गुरुवार को मनोज कुमार सिंह को सर्वसम्मति से ग्रामीण क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीएम मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर और पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को संगठन में उनकी सक्रियता के मद्देनजर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया। सभी पदाधिकारियों ने इस मनोनयन पर अपनी सहमति व्यक्त की और विश्वास जताया कि मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान होगा। इस अवसर पर राना दिनेश प्रताप सिंह, विशाल मल्होत्रा, अशोक कुमार केशरवानी, राम गोपाल कसौधन, इंद्रमणि पांडे, शीतला पटेल, पवन मल्होत्रा, आशुतोष कुमार राय, शिव मूरत मिश्रा, राकेश पांडे और जमशेद आलम सहित कई सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने मनोज कुमार सिंह को उनके नए पद पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments