#बस्ती_न्यूज
बस्ती के थन्वारपुर गांव में गुरुवार देर शाम एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान 27 वर्षीय नीलम मिश्रा के रूप में हुई है। नीलम मिश्रा का विवाह लगभग छह साल पहले हुआ था। उनका डेढ़ माह का एक पुत्र भी है, जो घटना के समय अपनी दादी के पास था। नीलम के पिता रामदेव तिवारी, जो सिद्धार्थनगर के तुरकौलिया, थाना इटवा के निवासी हैं, को देर शाम घटना की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। मृतका की मां पुष्पा देवी ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि जिस कमरे में नीलम का शव मिला, उसका दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां नीलम का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस, मां ने हत्या का आरोप लगाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












