Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत:मोहर्रम की रात...

श्रावस्ती में सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत:मोहर्रम की रात हुआ हादसा, परिवार का इकलौता सहारा था


श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में मोहर्रम की दसवीं रात एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच कंजड़वा रोड पर हुई। दरअसल बनकटा गांव निवासी नंद कुमार (30) बीती शुक्रवार रात्रि अपनी मेडिकल स्टोर की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। कंजड़वा रोड पर पहुंचते ही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नंद कुमार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों के पहुंचने तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग सीएचसी इकौना लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। आज शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा। नंद कुमार मेडिकल स्टोर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। नंदकुमार अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी मीरा और दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग 10 और 7 वर्ष बताई जा रही है।
मृतक की पत्नी मीरा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव निवासी शिवराम ने लापरवाही और तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए उनके पति की बाइक में टक्कर मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। पत्नी ने दोषी बाइक सवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, नंद कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वे अपने परिवार का पूरा खर्च स्वयं उठाते थे। यह हादसा उनके घर से लगभग 700 मीटर की दूरी पर हुआ। घटना के बाद से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के लोग भी इस हादसे से सदमे में हैं। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments