भवानीगंज थाने में मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने सभी ताजियेदारों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी ताजियेदारों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे मोहर्रम त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें। उन्होंने अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही। बैठक में स्पष्ट किया गया कि बिना थाने को सूचना दिए ताजिया रखना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। ताजिया की ऊंचाई जमीन से 8 फुट से अधिक नहीं होनी चाहिए। पीस कमेटी ने ताजिया जुलूस के मार्गों पर पानी की व्यवस्था, रास्ते में बिजली के तारों की जानकारी और साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने सभी को अवगत कराया कि समुदाय विशेष का कोई भी झंडा सार्वजनिक स्थान पर नहीं लगाया जा सकता है। साथ ही, दीवारों पर किसी प्रकार के धार्मिक बैनर या पोस्टर लगाने की अनुमति नहीं होगी। इस अवसर पर नूर आलम, राजेश चौधरी, शैलेंद्र, दुर्जन यादव, तजम्मुल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर में मोहर्रम त्योहार पर बैठक:भवानीगंज में शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा
RELATED ARTICLES












