HomeHealth & FitnessMicrosoft ने बड़े ग्राहकों के लिए बनाया नया AI बिजनेस यूनिट, 6,000...

Microsoft ने बड़े ग्राहकों के लिए बनाया नया AI बिजनेस यूनिट, 6,000 से ज्यादा कर्मचारी करेंगे काम

नई दिल्ली: टेक कंपनी Microsoft ने बड़े कारोबारों के लिए एक नया AI बिजनेस यूनिट लॉन्च किया है। इसका नाम Microsoft Frontier Co रखा गया है। इसका उद्देश्य बड़ी कंपनियों को उनकी जरूरत के अनुसार AI आधारित समाधान तैयार करने और लागू करने में मदद करना है।

Microsoft ने बताया कि इस नए यूनिट में 6,000 से अधिक कर्मचारी काम करेंगे, जिनमें बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग विशेषज्ञ शामिल होंगे। कंपनी ने इस पहल के लिए 2.5 अरब डॉलर (करीब ₹21,000 करोड़) का निवेश भी किया है। यह यूनिट Microsoft के मौजूदा AI टूल्स का इस्तेमाल करके कंपनियों के लिए कस्टम AI सिस्टम विकसित करेगी।

बड़ी कंपनियों के साथ पहले से काम कर रही Microsoft

माइक्रोसॉफ्ट पहले से ही लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप, यूनिलीवर, लैंड ओ’लेक्स और एक्सेंचर जैसी बड़ी कंपनियों के साथ एआई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। ऐसे में कंपनी को अपने मजबूत ग्राहक आधार का लाभ मिल सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट के कमर्शियल बिजनेस के सीईओ जडसन अल्थॉफ ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट फ्रंटियर कंपनी केवल इंजीनियरिंग सहायता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ग्राहकों की जरूरत के अनुसार परिणाम देने वाला AI संगठन बनेगा।

AI की दौड़ में तेज हुई प्रतिस्पर्धा

हाल के महीनों में Amazon Web Services (AWS), OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियों ने भी बड़े ग्राहकों के लिए AI समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल की है। कुछ दिन पहले AWS ने भी इस क्षेत्र के लिए 1 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी।

एआई सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ी टेक कंपनियां अब केवल AI मॉडल बनाने तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि ग्राहकों के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से AI समाधान तैयार करने पर भी जोर दे रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments