Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले:ऐसा नहीं होना चाहिए...

जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले:ऐसा नहीं होना चाहिए था, घटना दुर्भाग्यपूर्ण, बस्ती जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

#बस्ती_न्यूज

यूपी के कृषि मंत्री एवं बस्ती के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। गुरुवार को बस्ती दौरे पर पहुंचे मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उनका यह बयान राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा। मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा– यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, ऐसा नहीं होना चाहिए था।” उन्होंने इससे अधिक टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन घटना को लेकर अपनी असहमति स्पष्ट रूप से जताई। इससे पहले प्रभारी मंत्री ने पूर्वाह्न करीब 11:10 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न होने पाए। उन्होंने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मरीजों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश मंत्री ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मरीजों की शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और उपचार में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार लाने के निर्देश भी दिए। जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान विधायक अजय सिंह, भाजपा नेता सरोज बाबा, जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री के दौरे के दौरान जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। वहीं जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर दिया गया उनका बयान पूरे दौरे का प्रमुख राजनीतिक केंद्र बना रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments