कृषि मंत्री और बहराइच के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही आज दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और तहसील सभागार में जनसुनवाई कर अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। मंत्री शाही ने स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी, आईसीयू वार्ड, एक्स-रे रूम और दवा वितरण केंद्र का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान, उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से केंद्र में मिल रही सुविधाओं और उपचार के बारे में सीधा फीडबैक लिया। मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं और दवाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के विशेष निर्देश दिए।
स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के बाद, मंत्री ने तहसील सभागार में आयोजित जनसुनवाई में भाग लिया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गौरव वर्मा, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील धनवंता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार, उप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही बहराइच पहुंचे:कैसरगंज स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर जनसुनवाई की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












