Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विधायक दुधराम ने अग्निपीड़ित परिवार से मुलाकात की:सरकारी सहायता और आर्थिक मदद...

विधायक दुधराम ने अग्निपीड़ित परिवार से मुलाकात की:सरकारी सहायता और आर्थिक मदद का निर्देश दिया


बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डीही खास में एक घर में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। महादेवा विधानसभा क्षेत्र 311 के विधायक दुधराम ने आज मौके पर पहुंचकर अग्निपीड़ित परिवार से मुलाकात की। यह घटना बनकटी ब्लॉक के डीही खास गांव में हुई, जहां स्वर्गीय चैतू जी के पुत्र संजय और रंजय का घर आग की चपेट में आ गया और पूरी तरह जल गया। विधायक दुधराम ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से बात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसके अतिरिक्त, विधायक ने अपनी ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी प्रदान की और उन्हें ढांढस बंधाया।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments