Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गोलेश्वर नाथ मंदिर में विधायक ने भण्डारा आयोजित किया:पीएम मोदी के 12...

गोलेश्वर नाथ मंदिर में विधायक ने भण्डारा आयोजित किया:पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर सुख-समृद्धि की कामना की

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में बुधवार को विधायक अजय सिंह ने हर्रैया क्षेत्र स्थित पौराणिक बाबा गोलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर, विधायक अजय सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। उन्होंने देश में प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के विश्वास, विकास और जनकल्याण के कार्यों को भी रेखांकित किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments