Home Blog Page 15

जनगणना में खुद ही भर पाएंगे अपनी डीटेल, जान लीजिए सबसे आसान तरीका


भारत की 16वीं राष्ट्रीय जनगणना के इतिहास में एक आधुनिक बदलाव होने जा रहा है। अब आपको अपने घर के दरवाजे पर जनगणना अधिकारी के आने और लंबी पूछताछ का इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के लिए खास ‘सेल्फ-एन्युमरेशन’ पोर्टल लॉन्च किया है जिसके जरिए नागरिक खुद ऑनलाइन अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में इस महा-अभियान के लिए चार डिजिटल टूल लॉन्च किए। यह दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल जनगणना अभ्यास होगा, जिसे पूरी तरह से पेपरलेस बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का कहना है कि यह कदम देश की सबसे बड़ी जनगणना को पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाएगा।

यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया के संकट से कैसे उबरेगा भारत? लोकसभा में PM मोदी ने बताया

क्या है सेल्फ-एन्युमरेशन और कैसे मिलेगा फायदा?

सेल्फ-एन्युमरेशन का मतलब है कि अब नागरिक खुद सरकारी पोर्टल पर जाकर अपने परिवार की जानकारी भर सकते हैं। पहले जहां सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर डेटा इकट्ठा करते थे अब लोग मोबाइल, कम्प्यूटर या लैपटॉप से यह काम खुद कर सकेंगे।

इसके लिए यूजर को अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करना होगा और पूछे गए सवालों के जवाब भरने होंगे। जानकारी जमा करने के बाद एक यूनिक आईडी (SE ID) जारी होगी। जब जनगणना अधिकारी घर आएगा तो इसी ID के आधार पर वह जानकारी की पुष्टि करेगा।

यह भी पढ़ें: एयरफोर्स का जवान ही बेच रहा था सेना के राज, पाकिस्तान की ISI से लिए पैसे

यह पोर्टल 16 भाषाओं को सपोर्ट करता है। जिसमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू शामिल है।

दो चरणों में होगी पूरी जनगणना प्रक्रिया

यह पूरी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा, जिसमें घरों की स्थिति, सुविधाओं और संपत्ति से जुड़ी जानकारी ली जाएगी। इस चरण में 33 बिंदुओं पर डेटा इकट्ठा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: गोद लेने पर भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, कंपनियों को फायदा होगा या नुकसान?

दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा, जिसमें देश की आबादी से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली जाएगी। इसमें उम्र, आर्थिक स्थिति और पहली बार जाति से संबंधित डेटा भी शामिल किया जाएगा। पूरे देश के लिए जनगणना की संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 तय की गई है।

इस महाअभियान के लिए सरकार ने 11,718 करोड़ रुपये से अधिक का बजट मंजूर किया है और करीब 30 लाख अधिकारी व कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस बार लिंग श्रेणी में ट्रांसजेंडर को भी आधिकारिक रूप से शामिल किया गया है।

अमित शाह ने लॉन्च किए ये डिजिटल प्लेटफॉर्म

सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल के साथ अमित शाह ने तीन और डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए। पहला हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्रिएटर है, जो एक वेब-मैप ऐप है। इसकी मदद से अधिकारी सैटेलाइट इमेज के जरिए अपने-अपने क्षेत्रों की सीमाएं तय कर सकते हैं। दूसरा HLO मोबाइल ऐप है, जिसका इस्तेमाल एन्यूमरेटर फील्ड में डेटा जुटाने और अपलोड करने के लिए करेंगे। यह ऐप ऑफलाइन भी काम करता है।

यह भी पढ़ें: जानवर, सोना-चांदी दे रहे दान, ईरान की मदद को आगे आए कश्मीरी

तीसरा प्लेटफॉर्म सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (CMMS) है, जो एक केंद्रीय डैशबोर्ड की तरह काम करता है। इसके जरिए अधिकारी रियल टाइम में जनगणना की प्रगति पर नजर रख सकते हैं। HLO ऐप Android और iOS पर 16 भाषाओं में उपलब्ध है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले CMMS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

भारत में बढ़ा स्लीप डिवोर्स का ट्रेंड, कपल्स क्यों चाहते हैं अलग-अलग सोना?


इन दिनों कपल्स के बीच में स्लीप डिवोर्स का ट्रेंड काफी तेज से बढ़ रहा है। यह शब्द सुनने में नकरात्मक लगता है लेकिन ऐसा नहीं है। स्लीप डिवोर्स में कपल अपनी सेहत को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। इसका कानूनी प्रक्रिया से कोई लेना देना नहीं है। स्लीप डिवोर्स में कपल आपसी सहमति से अलग-अलग कमरों में सोने का फैसला लेते हैं। यह फैसला पार्टनर के खर्राटों, बार-बार करवट लेने, अलग-अलग स्लीप शेड्यूल की वजह से लेता है। नींद सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

डॉक्टर्स के मुताबिक नींद की कमी की वजह से चिड़चिड़ापन बढ़ता है। साथ ही रिश्तों में तनाव बढ़ता है। दुनियाभर के कपल में स्लीप डिवोर्स का ट्रेंड बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 70% से ज्यादा भारतीय कपल्स स्लीप डिवोर्स को अपना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आयरन की कमी दूर करने में देसी तरीका क्यों बन रहा है डॉक्टरों की पसंद?

भारत में बढ़ा स्लीप डिवोर्स का ट्रेंड

ResMed’s 2025 Global Sleep Survey की रिपोर्ट के मुताबिक स्लीप डिवोर्स का ट्रेंड भारत में सबसे ज्यादा बढ़ा है। 78% भारतीय कपल इस कॉन्सेप्ट को अपना रहे हैं। इसके बाद चीन में 67% और दक्षिण कोरिया 65% का स्थान है। यह स्टडी 13 बाजारों में 30,000 से ज्यादा लोगों पर हुई। इस स्टडी में पाया गया कि यूके और यूएस में 50% कपल साथ में सोते हैं और 50% कपल अलग सोते हैं। अलग-अलग सोना लोगों को अजीब लग सकता है लेकिन कई लोगों का मानना है अच्छी नींद के लिए यह जरूरी कदम है। नींद में कमी का मुख्य कारण खर्राटे लेना, जोर से सांस लेना, बेचैनी, बेड पर ज्यादा देर फोन चलाना आदि शामिल है। जिन लोगों ने अलग-अलग सोने का फैसला किया उनकी नींद की क्वॉलिटी बेहतर हुई और सेक्स लाइफ भी बेहतर हुई। हालांकि विशेषज्ञों का सुझाव है कि एक साथ सोने के कई फायदे हैं। पार्टनर के साथ सोने से ऑक्सीटोसिन लव हार्मोन रिलीज होता है जिससे डिप्रेशन और स्ट्रेस का स्तर कम हो सकता है। साथ ही जीवन और रिश्ते में संतुष्टि रहती है।

नींद की कमी की वजह से खराब मूड, एकाग्रता में कमी, तनावपूर्ण रिश्ते और कार्यस्थल पर प्रदर्शन में कमी शामिल है। इसके अलावा एंग्जायटी और डिप्रेशन का जोखिम बढ़ता है जिससे मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है। नींद की कमी से गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। हर व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में पहने ये स्टाइलिश शॉर्ट कुर्तियां, कलेक्शन देख लोग हो जाएंगे हैरान

कपल्स क्यों अलग सोना पसंद करते हैं?

खर्राटे लेन और स्लीप डिसऑर्डर- खर्राटे, नींद नहीं आने की समस्या की वजह से कपल्स अलग कमरों में सोने का फैसला लेते हैं। उनकी वजह से पार्टनर की नींद भी खराब होती है।

अलग स्लीप शेड्यूल– भागदौड़ वाली जिंदगी की वजह से एक-दूसरे के साथ रूटीन मैच नहीं होता है। उदाहरण के लिए शिफ्ट शेड्यूल, रात में देर तक फोन चलााना, लेट से सोने की वजह से स्लीप साइकिल पर प्रभाव पड़ता है।

तापमान और वातावरण– कपल में अक्सर रूम के ऐसी का टेंपरेचर, लाइटनिंग की वजह से प्रभाव पड़ता है।

तनाव और लाइफस्टाइल फैक्टर- घंटों की शिफ्ट, माता-पिता की जिम्मेदारी और डिजिटल डिस्ट्रेक्शन की वजह से तनाव बढ़ता है। ये सभी चीजें नींद को प्रभावित करती हैं। इसी वजह से कपल्स अपनी मानसिक स्वास्थ्य को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं।

धनु में चंद्रमा और शुक्र-राहु का असर, इन राशियों को मिल सकता है लाभ


आध्यात्मिक और मानसिक ऊर्जा से भरा हुआ आज का दिन रहने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार, चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जो हमें साहस और कुछ नया सीखने की प्रेरणा देता है। साथ ही, आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। यह मेल जीवन में अचानक आने वाले सकारात्मक बदलावों और नई योजनाओं को सफल बनाने में मदद करेगा।

आज का दिन उन लोगों के लिए खास तौर पर फलदायी है जो किसी लंबी यात्रा की योजना बना रहे हैं या अपने करियर में कुछ नया एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं। राहु की रहस्यमयी ऊर्जा और धनु राशि का आशावाद मिलकर आज कई राशियों के लिए बंद रास्तों को खोलने वाला साबित होगा। बस जरूरत है सही दिशा में छोटे-छोटे प्रयास किया जाए।

यह भी पढ़ें: कन्याकुमारी का अनोखा शक्तिपीठ, जहां एक ही शिवलिंग में बसते हैं तीनों देव

सभी राशियों का हाल

मेष राशि

आज किस्मत आपके दरवाजे पर है। नई शुरुआत करने के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता।

क्या करें: नई प्लानिंग पर काम शुरू करें और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं।

क्या न करें: पैसों के मामले में जल्दबाजी न दिखाएं और बहस से दूर रहें।

वृषभ राशि

आर्थिक रूप से आज का दिन आपको मजबूती देने वाला है। कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

क्या करें: पुराने रिश्तों को समय दें और इंवेस्टमेंट के बारे में सोचें।

क्या न करें: गुस्सा आपकी बनी-बनाई बात बिगाड़ सकता है, इसलिए शांत रहें।

मिथुन राशि

करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

क्या करें: नए बिजनेस आइडिया पर काम करें और लोगों से मेलजोल बढ़ाएं।

क्या न करें: छोटी-मोटी परेशानियों को दिमाग पर हावी न होने दें।

कर्क राशि

आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ की भी संभावना है।

क्या करें: घर के पेंडिंग काम निपटाएं और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

क्या न करें: ज्यादा इमोशनल होकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।

सिंह राशि

आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और नेतृत्व करने का मौका मिलेगा।

क्या करें: अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करें और बड़ी जिम्मेदारियां लें।

क्या न करें: घमंड को बीच में न आने दें और हेल्थ का ख्याल रखें।

कन्या राशि

अचानक से कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। पढ़ने-लिखने वालों के लिए दिन अच्छा है।

क्या करें: किसी नई रिसर्च या पढ़ाई में मन लगाएं। यात्रा का प्लान बनाएं।

क्या न करें: अपनी सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: बृहस्पति के दिन रुके हुए सारे काम होंगे पूरे, जानें किन राशियों की बदलेगी किस्मत

तुला राशि

रिश्तों में प्यार बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

क्या करें: पार्टनर के साथ वक्त गुजारें और सही जगह पैसा निवेश करें।

क्या न करें: किसी से झूठा वादा न करें और कर्ज लेने से बचें।

वृश्चिक राशि

आज आप काफी एक्टिव महसूस करेंगे। साथ ही करियर में सफलता मिलेगी।

क्या करें: अपनी मेहनत जारी रखें और थोड़ा एक्सरसाइज जरूर करें।

क्या न करें: दूसरों की फालतू बातों पर ध्यान देकर अपना समय बर्बाद न करें।

धनु राशि

चंद्रमा आपकी ही राशि में है, इसलिए आज का दिन आपके लिए सबसे शानदार है।

क्या करें: कोई भी नया काम आज शुरू कर सकते हैं। पूजा-पाठ में मन लगाएं।

क्या न करें: ज्यादा उत्साह में आकर कोई लापरवाही न कर बैठें।

मकर राशि

आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे।

क्या करें: पुराने अधूरे कामों को खत्म करें। अनुभवी लोगों से सलाह लें।

क्या न करें: अकेले कोई बड़ा निर्णय न लें, अपनों को साथ रखें।

कुंभ राशि

सामाज में आपकी पहचान बढ़ेगी और नए दोस्त बनेंगे।

क्या करें: मेल-जोल बढ़ाएं और नए संपर्क स्थापित करें।

क्या न करें: अपनी पर्सनल बातें किसी बाहरी से शेयर न करें।

मीन राशि

किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और मन पूजा-पाठ की ओर झुकेगा।

क्या करें: दान-पुण्य करें और योग-ध्यान को समय दें।

क्या न करें: मन में नकारात्मक विचार न लाएं, पॉजीटिव बने रहें।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत जानकारी के लिए ज्योतिषि से संपर्क करें।

कतर में सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत एक गायब, तकनीकी खराबी या कुछ और है वजह?


कतर में एक सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि उसमें तकनीकी खराबी आने की वजह से क्रैश हुआ।

रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘कतर के एक हेलीकॉप्टर की रूटीन ड्यूटी के दौरान तकनीकी खराबी आई, जिससे वह देश के ही टेरिटोरियल वॉटर में गिर गया।’ हालांकि, अभी तक क्रैश के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: न खुद लड़ रहे, न गठबंधन पर जोर, असम जाने से कतरा क्यों रहे ओवैसी?

बचाव कार्य जारी

कतर के गृह मंत्रालय ने कहा कि विशेष टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। ये टीमें देश के तटीय और सीमा सुरक्षा महानिदेशालय की समुद्री खोज-बचाव टीम और आंतरिक सुरक्षा बल (लेखविया) की कतर इंटरनेशनल सर्च एंड रेस्क्यू ग्रुप के साथ मिलकर काम कर रही हैं। बचाव अभियान जारी है।

यह हादसा तब हुआ है जब मध्य-पूर्व में तनाव बहुत बढ़ गया है। 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए थे। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर समेत कई बड़े अधिकारी मारे गए थे।

ईरान ने किए हमले

ईरान ने जवाब में इज़रायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। साथ ही अमेरिकी सैन्य अड्डों और खाड़ी देशों (जैसे कतर, बहरीन, कुवैत, यूएई, जॉर्डन और सऊदी अरब) में उनके सहयोगी ठिकानों पर भी हमले किए। ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को जहाजों के लिए बंद कर दिया है, जो दुनिया के लिए तेल की बहुत महत्वपूर्ण राह है।

यह भी पढ़ें: ईरान ने दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर दागी मिसाइलें, दहक उठा कतर

अभी तक कतर के इस हेलीकॉप्टर हादसे को क्षेत्रीय संघर्ष से जोड़कर नहीं बताया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ तकनीकी खराबी की वजह से हुआ। लेकिन पूरा इलाका तनाव से भरा हुआ है।

कब तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला? दिल्ली-यूपी समेत 11 राज्यो में बारिश का अलर्ट

देशभर में बारिश और तूफान ने लोगों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। पिछले दो दिनों में बारिश से हल्की राहत जरूर मिली है लेकिन मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान अब चिंता बढ़ा रहे हैं। मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। बारिश और बर्फबारी की वजह से लोगों के गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन लोगों के बीमार होने आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही बेमौसम बारिश और ओले के साथ-साथ तेज हवाओं से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज यानी 24 मार्च को दिल्ली, यूपी, बिहार , राजस्थान समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में मौसम बिगड़ा हुआ है। आज से लेकर गुरुवार तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दिल्ली के कई प्रमुख स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली वालों को प्रदूषण से भी राहत मिल रही है।

यह भी पढ़ें: 40+ सीटों पर असर, फिर भी नहीं होती सुनवाई, क्या है केरल के मछुआरों की तकलीफ?

आज का मौसम

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज से 29 मार्च के बीच देश के 11 राज्यों में बारिश की संभावना है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 26 से 28 मार्च के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। 29 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में भी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंधी की संभावना भी जताई गई है।

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली से सटे यूपी में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कल मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, सहारनपुर, शामली, हापुड़, बरेली, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में बादलों के गजरने के साथ बरसने की भी चेतावनी दी है। इसके अलावा हवा भी 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बहने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 मार्च से 27 मार्च के बीच एक बार फिर से भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। 24 मार्च को बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिम चंपराण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सिवान, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर और अरवल में बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल-उत्तराखंड का मौसम

हिमाचल और उत्तराखंड उत्तर भारत के इन दोनों पहाड़ी राज्यों में मौसम की गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में इस हफ्ते भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में भी 26 मार्च से तेज बारिश और आंधी का सिलसिला फिर से शुरू होने की संभावना जताई गई है। हिमाचल के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें शिमला, चंबा, लाहौल और स्पीति, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा शामिल हैं।

मौसम अलर्ट

दक्षिण भारत में गर्मी

उत्तर भारत में अभी भी बारिश के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है तो वहीं दक्षिण भारत में अब तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 27 मार्च के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में छिटपुट हल्की बारिश, गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: लेटर EC का, मुहर BJP की… CPM के सवाल पर चुनाव आयोग ने दी सफाई; जानें पूरा मामला

पूर्वात्तर में अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में आज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में 24 मार्च को, असम और मेघालय में 24 और 27 मार्च को छिटपुट से लेकर तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में और सिक्किम में आज भारी बारिश और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

कहर ढा रही गर्मी, स्किन केयर के लिए क्या-क्या करना चाहिए?


मार्च महीने के शुरुआती हफ्ते में ही गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। गर्मी का असर हमारी त्वचा पर सबसे ज्यादा पड़ता है। इस मौसम में अधिक पसीना आता है जिसकी वजह से चिपचिपाहट महसूस होती है। तेज धूप की वजह से त्वचा ड्राई और बेजान नजर आती है।

इस मौसम में कुछ लोगों को ड्राइनेस, सनबर्न और जलन की समस्या भी होती है। ऐसे मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अगर आप इस मौसम में त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग रखना चाहते हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में बढ़ा स्लीप डिवोर्स का ट्रेंड, कपल्स क्यों चाहते हैं अलग-अलग सोना?

गर्मी में त्वचा का ऐसें रखें ख्याल

तेज धूप में निकलने से बचें

गर्मी के मौसम में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सूरज की किरणें सबसे ज्यादा नुकसानदायक होती है। इस समय बाहर निकलने से बचें। अगर आपको जरूरी काम है तो छाता, कैप और सनग्लासेस का इस्तेमाल करें।

सीटीएम रूटीन

क्लीनिंग- गर्मियों में चेहरे पर धूल, पसीना और ऑयल जमा होता है इसलिए दिन में दो बार फेसवॉश यूज करना चाहिए। इससे त्वचा हाइड्रेटेड और निखरी नजर आती है।

टोनर- टोनर त्वचा के पोर्स को बंद करने का काम करता है। साथ ही एक्स्ट्रा ऑयल को खत्म करने में मदद करता है।

मॉश्चराइजर- गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए ऑयल फ्री या जेल बेस्ड मॉश्चराइजर लगाएं।

यह भी पढ़ें: एंटीबायोटिक बेअसर, सुपरबग के खतरे से 2050 तक 80 लाख मौतों की आशंका

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

गर्मी में सनस्क्रीन लगाकर जरूर निकलें। आपको बाहर निकलने से 15 से 20 पहले सनस्क्रीन लगाना है। इससे टैनिंग और स्किन डैमेज से बचाव हो सकता है।


सही कपड़े का चुनाव

गर्मी के मौसम में कपड़ों का खास रखना जरूरी है। इस मौसम में कॉटन के कपड़े पहनने चाहिए। कॉटन के कपड़े पसीने को सोखते हैं जिससे त्वचा पर रैशेज और जलन की समस्या होती है।

शरीर को हाइड्रेटेड रखें

गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इस मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड को रखने के लिए रखना बहुत जरूरी है। इस मौसम में नारियल पानी, छाछ और ताजे फलों का सेवन करें।

मेष से मीन तक, ग्रहों की बदल रही चाल, किस राशि की बदलेगी दशा? राशिफल पढ़ें


उन लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार है जो अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता के दम पर कुछ बड़ा करना चाहते हैं। अनुशासन के प्रतीक शनि और संवाद के कारक बुध की जुगलबंदी की वजह से आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

आज के दिन उन लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है जो लोग बातचीत में थोड़े बेहतर होते हैं और अपनी बात लोगों को सामने अच्छे से रख पाते हैं। सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: चंद्रमा के दिशा परिवर्तन से किन राशियों की बदलेगी किस्मत? पढ़ें राशिफल

कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

मेष राशि

क्या करें: आज आपका लीडर बनकर काम करने का दिन है। नई प्लानिंग पर जोर दें। छोटी यात्रा आपके लिए बड़े फायदे के दरवाजे खोल सकती है।

क्या न करें: गुस्से में आकर कोई फैसला न लें। पुराने झगड़ों को फिर से न कुरेदें।

वृषभ राशि

क्या करें: कहीं भी निवेश को लेकर सोच-समझकर कदम उठाए और परिवार को समय दें। आज भाग्य आपके बैंक बैलेंस को मजबूत कर सकता है।

क्या न करें: हाथ खोलकर फिजूलखर्ची न करें। फिलहाल किसी को पैसा उधार देने से बचें।

मिथुन राशि

क्या करें: अपनी बातों से लोगों का दिल जीतें और नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाएं। आज आपको अपनी क्रिएटिविटी के लिए कोई बड़ा इनाम मिल सकता है।

क्या न करें: सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। ज्यादा सोचने में अपना समय खराब न करें।

कर्क राशि

क्या करें: घर की सजावट के साथ-साथ मरम्मत पर ध्यान दें। अपनी मां के साथ समय बिताएं। आज आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा।

क्या न करें: बीती हुई कड़वी बातों को याद न करें। घर में किसी से बहस करने से बचें।

सिंह राशि

क्या करें: कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ें और ऑफिस में जिम्मेदारी संभालें। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

क्या न करें: अपने काम में घमंड न आने दें। दूसरों की भावनाओं का मजाक न उड़ाएं।

कन्या राशि

क्या करें: काम को बारीकी से चेक करें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। आपकी एक छोटी सी सही प्लानिंग बड़ा मुनाफा दिला सकती है।

क्या न करें: सब कुछ परफेक्ट करने के चक्कर में काम को लटकाएं नहीं और दूसरों की बुराई करने से बचें।

तुला राशि

क्या करें: बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ते सुधारें और क्रिएटिव कामों में समय दें। आज आपको लाइफ में कुछ मजेदार मौके मिल सकते हैं।

क्या न करें: कंफ्यूजन में पड़कर अपना कीमती समय बर्बाद न करें और बेवजह की बहस से दूर रहें।

वृश्चिक राशि

क्या करें: अपने जरूरी प्रोजेक्ट्स को किसी को न बताएं और सोच-समझकर निवेश करें। आज आपकी सूझ-बूझ आपको सफलता दिलाएगी।

क्या न करें: बात-बात पर गुस्सा न करें और किसी का भरोसा तोड़ने वाली गलती न करें।

यह भी पढ़ें: सूर्य की उर्जा और मंगल का साहस, जानें आपकी राशि का हाल

धनु राशि

क्या करें: पढ़ाई या कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएं और अच्छे कामों में हिस्सा लें। किस्मत आज आपको किसी नई और बेहतर दिशा की ओर ले जाएगी।

क्या न करें: बिना सोचे-समझे बड़ा रिस्क न लें और किसी से किया हुआ वादा न तोड़ें।

मकर राशि

क्या करें: अपने काम और करियर पर पूरा फोकस रखें। चंद्रमा आपकी ही राशि में है, इसलिए आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने का समय आ गया है।

क्या न करें: खुद को अकेला न समझें। साथ ही काम के चक्कर में अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।

कुंभ राशि

क्या करें: दोस्तों से मिलें और नए आइडियाज पर काम शुरू करें। आज लोगों से मेल-जोल बढ़ाना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

क्या न करें: नियमों को तोड़ने की कोशिश न करें और जिद्दी स्वभाव से बचें।

मीन राशि

क्या करें: पूजा-पाठ और दान-पुण्य में मन लगाएं। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर फैसले लें। आज आपको अचानक कहीं से धन का सुख मिल सकता है।

क्या न करें: मन में किसी भी तरह का भ्रम न पालें। किसी के साथ दिखावा या धोखा न करें।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत जानकारी के लिए ज्योतिषि से संपर्क करें।

ईरान को मिल गया अली लारीजानी का उत्तराधिकारी, सामने चुनौतियां कौन-कौन सी?


अमेरिका और इजरायल के साथ संघर्ष के बीच ईरान को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया मुखिया मिल गया है। 17 मार्च को अली लारीजानी की मौत के बाद से यह पद खाली था। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के पूर्व कमांडर मोहम्मद बगेर जोलघाद्र को राष्ट्रीय सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1979 में इस्लामी क्रांति हुई। इसके बाद आईआरजीसी का गठन हुआ। जोलघाद्र तब से आईआरजीसी से जुड़े हैं। सैन्य और सुरक्षा मामलों का गहरा अनुभव रखते हैं। जोलघाद्र ने आठ साल आईआरजीसी ज्वाइंट स्टाफ के तौर पर अपनी सेवा दी। आठ साल तक डिप्टी कमांडर इन चीफ रहे। 2023 में राष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सचिव बनाया गया।

अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान के शासन व्यवस्था में बड़ा शून्य पैदा हो गया था। युद्ध के बीच ईरान को एक ऐसे शख्स की तलाश थी, जिसे शासन प्रशान के अलावा सैन्य मामलों की भी गहरी समझ हो। उसकी यह तलाश मोहम्मद बगेर जोलघाद्र के तौर पर पूरी हुई। उनके पास इराक के साथ युद्ध लड़ने का भी अनुभव है।

जोलघाद्र की सामने चुनौतियां क्या?

  • माना जाता है कि अली लारीजानी की तुलना में जोलघाद्र के पास सैन्य मामलों की अच्छी समझ है। मगर उनके सामने कई चुनौतियां होंगी। अली लारीजानी जहां एक तरफ अमेरिका के खिलाफ बयानबाजी करते थे तो वहीं दूसरी तरफ बातचीत के पक्षधर थे। हाल ही हुई परमाणु वार्ता अली लारीजानी की कोशिश का ही नतीजा थी। अगर जोलघाद्र कूटनीति की जगह सैन्य हस्तक्षेप को अधिक महत्व देते हैं तो यह युद्ध और आगे खिंच सकता है।

  • साल की शुरुआत में भड़के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद ईरान में बड़ी संख्या में लोगों को पकड़ा जा रहा है। इन पर विदेशी संस्थाओं के साथ मिलकर काम करने का आरोप है। वहीं इराक सीमा के नजदीक हमले हो रहे हैं। पश्चिम अजरबैजान प्रांत तक को निशाना बनाया जा रहा है। यह इलाका कुर्दों का है। अमेरिका और इजरायल की पूरी कोशिश यहां ईरानी सरकार के खिलाफ विद्रोह भड़काना है। ऐसे में बाहरी हमलों के बावजूद जोलघद्र के सामने आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों का परिचालन सामान्य होगा या नहीं, यह अब जोलघाद्र के रुख पर निर्भर करेगा। खाड़ी देशों के खिलाफ हमले की प्रकृति भी वह ही तय करेंगे। अगर अमेरिका के साथ कोई बातचीत होती है तो उसमें भी जोलघाद्र की भूमिका अहम होगी।

चंदा नहीं दिया तो काटी बिजली, 2 साल से अंधेरे में घर, HC ने क्या फैसला सुनाया?


ओडिशा हाई कोर्ट में एक बिजली कनेक्शन का ऐसा मुद्दा पहुंचा, जिसे स्थानीय स्तर पर ही निपटाया जा सकता था। एक शख्स, बिजली कनेक्शन कटने से इतना प्रताड़ित हुआ कि उसे मजबूरी में हाई कोर्ट में अर्जी दायर करनी पड़ी।

भद्रक जिले के बालासोर में एक शख्स के घर की बिजली गांव वालों ने काट दी। शख्स ने दुर्गा पूजा के लिए चंदा में 5000 रुपये नहीं दे पाया था। ओडिशा हाईकोर्ट ने इस मामले में गांव वालों को फटकारा और बिजली सुविधाएं बहाल करने का तत्काल निर्देश दिया।

जस्टिस सावित्री राठो ने कहा कि बिजली एक बुनियादी सुविधा है, जिसे किसी को भी नहीं रोका जा सकता। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि दो हफ्तों के अंदर बिजली कनेक्शन बहाल कराया जाए। कोर्ट ने कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से इस विवाद का हल निकाला जाए।

यह भी पढ़ें: बिजली के नियमों में बड़े बदलाव, आप पर क्या असर पड़ेगा?

कोर्ट ने क्या कहा?

जस्टिस सावित्री राठो ने 20 मार्च को सुनवाई के दौरान कहा कि बिजली बुनियादी जरूरत है। गांव वाले बिजली के अधिकारियों को चंदा न चुकाने की वजह से शख्स को बिजली कनेक्शन देने से रोक नहीं सकते हैं। यह गैरकानूनी है। कोर्ट ने साफ कहा कि गांव वाले याचिकाकर्ता दैतारी साहू के घर की बिजली लाइन जोड़ने से बिना किसी वजह के रोक रहे हैं। उन्हें न तो कोई अधिकार है कि वे बिजली बहाल करने से रोकें। सामाजिक दबाव बुनियादी अधिकारों से ऊपर नहीं हो सकता।

‘2 हफ्ते के भीतर जुड़ेगा कनेक्शन’

बालासोर के एसपी को निर्देश दिया गया है कि पर्याप्त पुलिस बल लेकर गांव जाएं। पुलिस बल में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हों। उनकी तैनाती के दो हफ्तों में बिजली कनेक्शन बहाल कराएं। कोर्ट ने कहा कि एसपी पहले गांव वालों और याचिकाकर्ता के बीच बातचीत के जरिए विवाद हल कराने की कोशिश करना चाहिए, क्योंकि याचिकाकर्ता को गांव में ही रहना है।

दो साल से बिजली के लिए तरस रहा शख्स

दैतारी साहू का घर इंदिरा आवास योजना के तहत बना था। अक्टूबर 2023 में दुर्गा पूजा चंदे के 5000 रुपये न देने पर गांव वालों ने उसकी बिजली काट दी। उसके बाद दो साल से ज्यादा समय से घर बिना बिजली का रहा।

यह भी पढ़ें: बारात निकलने को तैयार थी, दूल्हे के सामने काट दिया घर का बिजली कनेक्शन

अधिकारियों की कोशिश बार-बार हुई फेल

सितंबर 2024 में साहू ने बिजली जोड़ने के लिए अर्जी दी। फरवरी 2025 में हाईकोर्ट ने अधिकारियों को विचार करने को कहा। अप्रैल-मई 2025 में इंजीनियर और पुलिस कई बार गांव गए, लेकिन हर बार गांव वालों के विरोध की वजह से लौट आए। सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर ने पत्र लिखकर बताया कि ग्रामीण महिलाओं ने ऐसा विरोध किया, हिंसा होने की आशंका में काम नहीं हो पाया और लौटना पड़ा।

190 रुपये जमा करने के बावजूद बिजली नहीं मिली है। दैतारी साहू ने बिजली जोड़ने के 190 रुपये पहले ही जमा कर दिए थे, फिर भी चंदे के दबाव की वजह से बिजली नहीं मिल पाई। ग्रामीण कनेक्शन जोड़ने का बार-बार विरोध किया। हिंसक विरोध के डर से अधिकारी वहां जाने से कतराते रहे।

अब आगे क्या?

हाई कोर्ट में एक और रिट याचिका, 30 मार्च 2026 को सुनवाई के लिए लंबित है। याचिका में बिजली सुविधा बहाल करने की मांग की गई है। अभी स्थानीय स्तर पर ग्रामीण पंचायतें ऐसे फैसले लेती हैं। हाई कोर्ट ने कहा है कि त्योहार के नाम पर कानून की उपेक्षा नहीं की जा सकती है। बिजली बुनियादी जरूरत है।

पीने के लिए सही नारियल की पहचान कैसे करें? नोट कीजिए, काम आएगी टिप्स


गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीने की सलाह डॉक्टर अक्सर देते हैं लेकिन नारियल पानी पीने का असली मजा तभी है जब उसका स्वाद मीठा हो। नारियल पानी खरीदते वक्त ही कई लोगों को समझ आ जाता है कि कौन सा नारियल का पानी मीठा है।

नारियल पानी पीने से व्यक्ति का ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। नारियल पानी में कैलोरी कम होती है, जिससे यह वजन घटाने में सहायक होता है। अब सवाल उठता है कि नारियल खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि हम हमेशा मीठा नारियल पानी खरीद सकें।

यह भी पढ़ें: छोटी-छोटी गलतियां आपको बना रही हैं एनीमिया का शिकार, समझें क्या हैं कारण

मीठे नारियल पानी की पहचान कैसे करें?

नारियल खरीदते वक्त कुछ टिप्स अपनानी चाहिए ताकि मीठे नारियल खरीदे जा सकें। नारियल के रंग, आकार और नारियल को हिलाकर पहचाना जा सकता है कि कौन सा नारियल पानी स्वाद में मीठा होगा।


रंग के आधार पर: जिन नारियल का रंग गहरा हरा और हल्का पीला होता है, वे नारियल सबसे बेहतर माने जाते हैं। इन नारियल का पानी अक्सर मीठा होता है। इसलिए हरे और हल्के पीले रंग के नारियल खरीदना बेहतर होता है। इसके बजाय उन नारियल को कभी नहीं खरीदना चाहिए जिन पर दाग-धब्बे हों और जो हल्के ब्राउन रंग के हों। इस तरह के नारियल ज्यादातर पुराने होते हैं और पुराने नारियल का स्वाद मीठा नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: नई पीढ़ी में बढ़ी पुरानी सोच? 31% Gen Z पुरुष चाहते हैं पत्नी माने पति की हर बात

नारियल को हिलाकर सुनें: नारियल खरीदने का सबसे आसान तरीका है कि उसे हिलाकर सुना जाए। ऐसा करने से हमें पता चल जाएगा कि नारियल के अंदर पानी है या नहीं। जिस नारियल में साफ-साफ पानी की आवाज सुनाई देती है, उसमें ज्यादा मात्रा में पानी होता है। जिस नारियल में ज्यादा पानी होता है, वह नारियल ताजा होता है।

आकार: नारियल के आकार से भी समझा जा सकता है कि कौन सा नारियल अच्छा है। नारियल खरीदते वक्त देखना चाहिए कि नारियल का आकार थोड़ा कोन (नुकीला) और लंबा हो। इस आकार के नारियल में अक्सर ज्यादा पानी होता है। इसके बजाय गोल आकार के नारियल में कम पानी होता है। हालांकि नारियल के आकार से पानी की मिठास का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

वजन: नारियल खरीदते वक्त उसका वजन भी देखना चाहिए। दो नारियल उठाकर देखें, जो नारियल अपने आकार के हिसाब से भारी होगा, वही लेना सही होगा। भारी नारियल का मतलब है कि उसमें पानी सही मात्रा में है। इससे साफ होता है कि नारियल ताजा है, इसलिए आकार के हिसाब से भारी नारियल लेना चाहिए।