#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटईया गांव में मंगलवार को एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान विशाल उर्म पुत्र कुशल उर्म के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विशाल अपने घर के कमरे में था। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। वहां विशाल का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इस दृश्य को देखकर परिवार के लोग सदमे में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटा रही घटना की सूचना मिलने पर कप्तानगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसलिए जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को भी जुटा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कटईया गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला:कमरे में लगाई फांसी, पुलिस कर रही मामले की जांच
केवचा में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:’खेत बचाओ’ और ‘विकसित कृषि संकल्प’ अभियान के तहत किसानों को मिली जानकारी
#बस्ती_न्यूज
बस्ती के बहादुरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत केवचा में ‘खेत बचाओ अभियान’ और ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत एक किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामगोपाल दुबे ने की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्ती के उप कृषि निदेशक श्री अशोक कुमार रहे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा किसानों को बीज, कृषि यंत्र, फसल बीमा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक राघवेंद्र विक्रम सिंह ने आधुनिक कृषि तकनीकों, जल संरक्षण, फसल चक्र और जैविक खेती के महत्व पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और जलवायु परिस्थितियों को देखते हुए वैज्ञानिक खेती अपनाना समय की मांग है। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) दीनानाथ मिश्र, प्रभारी रामकृष्ण शुक्ला, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी हरिओम पटेल, एटीएम वीरेंद्र प्रताप और शिवकुमार ने भी किसानों को कृषि योजनाओं और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। इस अवसर पर कृषि विभाग की ओर से क्षेत्र के 10 चयनित किसानों को बाजरा का मिनी किट वितरित किया गया। अधिकारियों ने बाजरा को पोषक तत्वों से भरपूर फसल बताते हुए इसके उत्पादन को बढ़ावा देने के सरकारी प्रयासों पर प्रकाश डाला। उपस्थित प्रगतिशील किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और खेती में आने वाली चुनौतियों तथा उनके समाधान पर चर्चा की। इस दौरान अरविंद सिंह, राकेश पांडेय, चंद्रभान, धर्मेंद्र कुमार, सतीश चंद्र, श्रीधर, रामगोपाल दुबे, पवन कुमार दुबे, विजय चंद्र और हृदय राम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। ग्राम प्रधान रामगोपाल दुबे ने सभी अधिकारियों और किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम किसानों को नई जानकारी और आधुनिक तकनीकों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शटडाउन के बाद बिजली चालू, संविदा कर्मी झुलसा:बहराइच में विभागीय जांच शुरू
बहराइच जिले के शिवपुर विकास खंड अंतर्गत बेहड़ा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्य के दौरान एक व्यक्ति के झुलसने का मामला सामने आया है। घटना में संविदा कर्मी का सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चौकसाहार फीडर से जुड़े गुजराती पुरवा गांव में स्थापित 100 केवीए ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद मरम्मत कार्य कराया जा रहा था। संविदा कर्मी रिंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत मरम्मत कार्य में लगे हुए थे। मरम्मत के दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल होने से कार्यस्थल पर करंट प्रवाहित हो गया। इस दौरान रिंकज कुमार मिश्रा नीचे गिर गए, जबकि उनके सहयोगी घसीटे पुत्र मिश्रीलाल गंभीर रूप से झुलस गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के संबंध में संविदा कर्मी ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हो गई है। अधीक्षण अभियंता विद्युत इंजीनियर अनुभव कुमार ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच में जुटा है।
दिल्ली के नए मेयर प्रवेश वाही: संगठन से सत्ता तक का सफर, स्वच्छ बनाने की बड़ी चुनौती
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की राजनीति में एक नया अध्याय तब शुरू हुआ जब भाजपा के वरिष्ठ पार्षद प्रवेश वाही को दिल्ली का नया महापौर चुना गया। रोहिणी ईस्ट वार्ड से तीन बार पार्षद रह चुके प्रवेश वाही ने लंबे संगठनात्मक अनुभव और जमीनी राजनीति के दम पर राजधानी की सबसे महत्वपूर्ण नगर निकाय की कमान संभाली है।
प्रवेश वाही का राजनीतिक सफर किसी अचानक मिली सफलता की कहानी नहीं है। पुरानी दिल्ली के एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने वर्षों तक सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ाव ने उन्हें जनसेवा की राजनीति का अनुभव दिया। बाद में भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्व निभाते हुए उन्होंने नगर निगम की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई।
नगर निगम में नेता सदन और स्थायी समिति जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए प्रवेश वाही ने स्वच्छता, कूड़ा प्रबंधन, सड़क एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। निगम का बजट प्रस्तुत करते समय उन्होंने दिल्ली को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक बनाने का विजन सामने रखा था।
महापौर बनने के बाद प्रवेश वाही ने साफ कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में दिल्ली की सफाई व्यवस्था को मजबूत करना, लैंडफिल साइटों के बोझ को कम करना, कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को आधुनिक बनाना और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करना शामिल होगा। उन्होंने राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प भी दोहराया।
दिल्ली की सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल गाजीपुर, भलस्वा और ओखला के कूड़े के पहाड़ों को कम करना भी उनकी प्राथमिकताओं में है। नगर निगम पहले से इन स्थलों के वैज्ञानिक निस्तारण और पुनर्विकास की दिशा में कार्य कर रहा है, जिसे नई गति देने की जिम्मेदारी अब महापौर प्रवेश वाही के कंधों पर है।
प्रवेश वाही ने केवल घोषणाओं तक खुद को सीमित नहीं रखा। पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए वे स्वयं मेट्रो से कार्यालय पहुंचते नजर आए, जिससे निगम कर्मचारियों और नागरिकों को भी सकारात्मक संदेश मिला।
हाल ही में मालवीय नगर में हुई आग की घटना के बाद उन्होंने उच्चस्तरीय जांच के आदेश देकर यह संकेत भी दिया कि नागरिक सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही पर उनकी विशेष नजर रहेगी। आज जब दिल्ली स्वच्छता, प्रदूषण, ट्रैफिक और कचरा प्रबंधन जैसी चुनौतियों से जूझ रही है, तब महापौर प्रवेश वाही के सामने केवल निगम का संचालन ही नहीं बल्कि राजधानी के नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की भी बड़ी जिम्मेदारी है। संगठन के कार्यकर्ता से दिल्ली के प्रथम नागरिक बनने तक का उनका सफर पूरा हो चुका है, लेकिन असली परीक्षा अब शुरू हुई है।
बस्ती में योग शिविर आयोजित:विश्व योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए शिक्षकों का प्रयास जारी
#बस्ती_न्यूज
बस्ती में आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जनभागीदारीपूर्ण बनाने के लिए योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और इंडियन योग एसोसिएशन (IYA) मिलकर इन शिविरों का संचालन कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजकीय उद्यान विभाग के फल उद्यान पार्क में एक योग शिविर आयोजित किया गया। इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के चेयरपर्सन पीयूष कांत मिश्रा और सचिव अमित गर्ग के निर्देशन में ये कार्यक्रम हो रहे हैं। पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह, सचिव आशीष टंडन और सह सचिव डॉ. रमेश चंद्रा के नेतृत्व में विभिन्न योग शिविर निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। आईवाईए के कन्वीनर सौरभ तुलस्यान ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। योग शिविर में योगाचार्य डॉ. नवीन सिंह ने साधकों को योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं ध्यान का अभ्यास कराया। डॉ. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यदि व्यक्ति अपने आहार, विचार और व्यवहार को संयमित रखते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाए तो वह शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली बताया। शिविर में सुनील सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, मंजेश राजभर, अभिनव पाण्डेय, गणेश गुप्ता, संतोष तिवारी, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव, जितेन्द्र पाण्डेय, मंगेश राजभर, प्रेम श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पुनीत दत्त ओझा, बलराम तिवारी, सोनू पाण्डेय, के.डी. वर्मा सहित अनेक योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत के शंकरपुर गांव का ट्रांसफार्मर जला:60 कनेक्शन पर 25 KVA ट्रांसफार्मर, जेई ने बदलवाने का आश्वासन दिया
#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत हर्रैया बस्ती विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत शंकरपुर में आंगनवाड़ी केंद्र के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है। इससे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। जानकारी के मुताबिक, यह ट्रांसफार्मर लगभग पंद्रह दिन पहले भी जल गया था, लेकिन तब एक फेज से बिजली आपूर्ति जारी थी। 8-9 तारीख की रात तक यह काम करता रहा, लेकिन सोमवार-मंगलवार की रात अचानक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत उपकेंद्र विक्रमजोत के जेई सुधीर यादव को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीओ को सूचना दी। एसडीओ ने दोपहर में लाइनमैन भेजकर ट्रांसफार्मर के जले हुए फ्यूज जुड़वाकर आपूर्ति बहाल कराई। हालांकि, कुछ ही देर बाद ट्रांसफार्मर फिर से जल गया और बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत 1912 पर दर्ज कराई और जेई सुधीर यादव को दोबारा जानकारी दी। जेई सुधीर यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने का प्रयास किया जाएगा। जेई सुधीर यादव ने यह भी बताया कि गांव में लगभग साठ बिजली कनेक्शन हैं, जबकि लगा हुआ ट्रांसफार्मर केवल 25 केवीए का है, जो पर्याप्त नहीं है। उन्होंने चार-पांच महीने पहले ही 63 केवीए के ट्रांसफार्मर का एस्टीमेट बनवाकर संबंधित विभाग को भेज दिया था, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
फर्जी वोटरों पर वार, संदिग्ध विदेशियों पर आयोग की नजर, होगी कानूनी जांच
- नागरिकता पर फैसला नहीं करेंगे बीएलओ, सक्षम अधिकारी करेंगे अंतिम निर्णय
- 16 राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जारी
नई दिल्ली । मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और विश्वसनीय बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) के तीसरे चरण में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की जिम्मेदारियां बढ़ा दी हैं। अब घर-घर सत्यापन के दौरान यदि किसी व्यक्ति की नागरिकता को लेकर संदेह पैदा होता है तो बीएलओ उसकी जानकारी संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को देंगे। इसके बाद मामला नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत सक्षम प्राधिकारी के पास भेजा जाएगा, जहां नियमानुसार जांच होगी।
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि बीएलओ किसी व्यक्ति को विदेशी नागरिक घोषित नहीं करेंगे। उनकी भूमिका केवल तथ्यों का सत्यापन करने और संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट तैयार करने तक सीमित रहेगी। किसी भी व्यक्ति की नागरिकता पर अंतिम फैसला केवल अधिकृत अधिकारी ही उपलब्ध दस्तावेजों, जांच और सुनवाई के आधार पर करेंगे। एसआईआर के दौरान बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर पहुंचकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मतदाता संबंधित पते पर निवास कर रहा है या नहीं।
साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि मतदाता सूची में दर्ज विवरण सही हैं या नहीं। यदि कोई मतदाता नहीं मिलता, स्थान बदल चुका है, मृत्यु हो चुकी है या उसका नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज होने की आशंका है तो उसका विवरण अलग से दर्ज किया जाएगा। केवल अनुपस्थित मिलने के आधार पर किसी को विदेशी नागरिक नहीं माना जाएगा।
निर्वाचन आयोग के नए दिशा-निर्देशों में पहली बार यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि सत्यापन के दौरान किसी व्यक्ति के विदेशी नागरिक होने का संदेह उत्पन्न होता है तो उसका मामला सक्षम प्राधिकारी को भेजा जाएगा। इसके बाद संबंधित एजेंसियां स्वतंत्र जांच करेंगी और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।आयोग के इस कदम के पीछे मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद को प्रमुख वजह माना जा रहा है। आयोग का कहना है कि लोकतंत्र की निष्पक्षता तभी सुनिश्चित होगी जब मतदाता सूची में केवल पात्र भारतीय नागरिकों के नाम शामिल हों।
इसी उद्देश्य से मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, डुप्लीकेट और अपात्र प्रविष्टियों की भी पहचान की जा रही है। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने इस विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण की शुरुआत 14 मई से 16 राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों में की है। इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तराखंड शामिल हैं। वहीं, दिल्ली, चंडीगढ़ तथा दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव केंद्रशासित प्रदेशों में भी यह अभियान चल रहा है।
आयोग के अनुसार, इस चरण में करीब 36.73 करोड़ मतदाताओं का घर-घर सत्यापन किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन, त्रुटिरहित और विश्वसनीय बनाया जा सके। इसके लिए करीब 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी तैनात किए गए हैं, जबकि राजनीतिक दलों के 3.42 लाख से अधिक बूथ लेवल एजेंट भी प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं। आयोग का दावा है कि इस व्यापक अभियान का मकसद किसी पात्र मतदाता का नाम हटाना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और भरोसेमंद बनाना है। वहीं राजनीतिक दल इस प्रक्रिया पर अपनी-अपनी निगाह बनाए हुए हैं, क्योंकि इसका सीधा असर भविष्य के चुनावों की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर पड़ सकता है।
फर्जी बंधक सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार:सोनहा पुलिस ने 112 पर झूठी कॉल करने वाले को भेजा जेल
#बस्ती_न्यूज
बस्ती की सोनहा पुलिस ने 112 नंबर पर बंधक बनाकर मारपीट की फर्जी सूचना देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने अपने भाई को फोन कर खुद के अपहरण और मारपीट की झूठी जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर जेल भेज दिया। यह घटना 9 जून 2026 को सामने आई, जब रात करीब 12:52 बजे सोनहा थानाध्यक्ष को 112 से सूचना मिली। ग्राम बनरही जंगल, थाना सोनहा निवासी पवन पुत्र शिवपूजन चौहान (उम्र 25 वर्ष) दिन में 10 बजे घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा था। पवन ने रात 10:30 बजे अपने भाई राम बाबू को फोन कर बताया कि दो लोग उसे जंगल में पकड़कर मारपीट रहे हैं और बंधक बना लिया है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष सोनहा ने तत्काल पुलिस बल की टीम गठित कर तलाश शुरू की। पवन के मोबाइल नंबर को सर्विलांस सेल को भेजकर उसकी लोकेशन प्राप्त की गई। तलाश के दौरान, पवन को जितेंद्र पुत्र राम भवन, निवासी माझा मानपुर, थाना गौर के घर से सकुशल बरामद किया गया। पवन जितेंद्र के यहां डीजे बजाने का काम करता है। जब पुलिस ने उससे झूठी सूचना देने का कारण पूछा, तो उसने पुलिस से उलझने का प्रयास किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर, पवन को धारा 170, 126 और 135 के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष महेश सिंह, उपनिरीक्षक रविंद्र शुक्ला, कांस्टेबल देवेंद्र यादव, कांस्टेबल शेषनाथ यादव और जनपद बस्ती की सर्विलांस टीम शामिल थी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सोनौली सीमा पर 2.3 किलो गांजा जब्त:महाराजगंज में तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों कीमत
महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय नागरिक को लगभग 2.3 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में हुई। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस तस्करी के संभावित नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई हैं। सुरक्षा कर्मियों ने विस्तृत तलाशी ली सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल से भारत में मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। इस सूचना के आधार पर सोनौली सीमा पर यात्रियों की निगरानी बढ़ा दी गई। नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे एक व्यक्ति के बैग की एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान संदिग्ध सामग्री दिखाई दी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने विस्तृत तलाशी ली, जिसमें बैग से करीब 2.3 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मोहम्मद इथरिस अंसार पुत्र निवासी रामनाथपुरम, तमिलनाडु के रूप में हुई है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी की नेपाल और थाईलैंड यात्रा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। बरामद गांजा को विधिक कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह संयुक्त कार्रवाई 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के बी समवाय, सोनौली तथा स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा की गई। अभियान में सहायक कमांडेंट प्रिया यादव, उपनिरीक्षक रामलाल, आरक्षी गौरव तिवारी, आरक्षी सुंदर लक्ष्मी एम तथा पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, आरक्षी धीरज साह और आरक्षी अश्विनी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बेवा सीएचसी से वरिष्ठ सहायक अनुराग सिंह का स्थानांतरण:सीएमओ कार्यालय कन्नौज में हुआ, विदाई समारोह आयोजित
डुमरियागंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवा में बुधवार को वरिष्ठ सहायक लिपिक अनुराग सिंह के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण सीएमओ कार्यालय कन्नौज में हुआ है। सीएचसी बेवा में लगभग चार वर्षों से तैनात अनुराग सिंह के कार्यकाल की सराहना की गई। अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि उनके साथ बिताए गए पल हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने स्थानांतरण को एक भावुक अवसर बताया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने अनुराग सिंह के कार्यकाल की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर राजेश कुमार, रीता गौतम, रीता मधुकर, प्रीति मिश्रा और दुर्गेश कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
श्रावस्ती में दो बाइकों की भिड़ंत, किशोरी की मौत:दो गंभीर घायल, खरीदारी करने जा रही थी बाजार
श्रावस्ती के इकौना-भिनगा मार्ग पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भोजपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे। किशोरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव निवासी गोविंद (28) श्रावस्ती में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा देकर मंगलवार को बाइक से अपने घर लौट रहा था। दोपहर के समय जब वह इकौना थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर भोजपुर निवासी 13 वर्षीय करिश्मा अपने बहनोई जितेंद्र उर्फ जमुना शुक्ला (22) के साथ बाजार जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सभी सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में करिश्मा को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र उर्फ जमुना शुक्ला को परिजन निजी वाहन से जिला अस्पताल भिनगा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल गोविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद मृतक किशोरी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बहराइच में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित:कैसरगंज में सीओ ने ताजिया निर्माताओं, पदाधिकारियों को दिए सुरक्षा और व्यवस्था के निर्देश
बहराइच के कैसरगंज में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) डी.के. श्रीवास्तव ने 9 जून 2026 को अपने कार्यालय में सर्किल कैसरगंज के सभी ताजिया निर्माताओं, कमेटी पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ यह बैठक की। बैठक में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था और पारंपरिक मर्यादाओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। सीओ डी.के. श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि ताजिया की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसी भी नई परंपरा या स्थापित परंपरा से हटकर कार्य करने की अनुमति नहीं देने की बात कही। सीओ डी के श्रीवास्तव ने मोहर्रम को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का प्रतीक बताया। उन्होंने सभी से प्रशासन के निर्देशों का जिम्मेदारी से पालन करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि जुलूस और ताजिया कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें। उन्हें आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को कहा गया। अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों की गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सर्किल कैसरगंज के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, पुलिस विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ताजिया कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
आरटीओ कार्यालय में हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा
लखनऊ। मंगलवार आरटीओ कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हनुमान मंदिर मे आज छठवें बड़े मंगल पर भगवान हनुमान की भव्य-पूजा अर्चना की गई।
आरटीओ अरुण कुमार वार्ष्णेय ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हनुमान जी महाराज की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की। आरटीओ लखनऊ के साथ श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना के लिए कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पूजा अर्चना की। आरटीओ सहित अन्य अधिकारियों ने पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया।
इस दौरान उनके साथ प्रभात पांडे (आरटीओ प्रर्वतन), प्रदीप कुमार (एआरटीओ प्रशासन), प्रशांत कुमार आर आई, विष्णु कुमार आर आई प्रदीप यादव आर आई एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने प्रसाद वितरण कराया।

























