मटेरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत असवा मोहम्मदपुर में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। नायब तहसीलदार शिवपुर मथुरा प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी कर एक मड लोडर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कीं। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के निर्देश पर की गई।नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद ने हल्का लेखपाल सत्यम साहू, शशांक पटेल और अरुण कुमार के साथ मिलकर टीम गठित की थी। टीम ने मौके पर अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए मड लोडर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा।जब्त किए गए सभी वाहनों को पुलिस के कब्जे में देकर सीज कर दिया गया है। क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया था, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
बहराइच में अवैध खनन पर कार्रवाई, मड लोडर जब्त:नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पकड़ीं
RELATED ARTICLES












