Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत:17 दिन पहले कार...

बस्ती में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत:17 दिन पहले कार ने मारी थी टक्कर, चालक के खिलाफ केस दर्ज

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में सड़क हादसे में घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में नगर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोपालपुर निवासी उमाशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता रामदास 23 मई को किसी कार्य से टैम्पू से बस्ती जा रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे तिलकपुर मंदिर के पास एक अज्ञात कार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से टैम्पू को टक्कर मार दी, जिससे रामदास गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर के मुताबिक, टैम्पू चालक अनिल कुमार घायल रामदास को जिला अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र उमाशंकर ने आरोप लगाया है कि टैम्पू चालक को दुर्घटना करने वाली कार का नंबर पता है, लेकिन वह इसकी जानकारी नहीं दे रहा है। उमाशंकर ने पिता के ब्रह्मभोज कार्यक्रम के बाद 9 जून को थाना नगर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मंगलवार देर शाम को मुकदमा दर्ज कर दिया गया। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments