Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत:बेटी की मौत के...

बस्ती में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत:बेटी की मौत के बाद शव लेकर लौटते समय अनिंयत्रित हुई थी कार, इलाज के दौरान तोड़ा दम

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में एक शिक्षक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में शिक्षक विष्णु दत्त शुक्ला की पत्नी साधना शुक्ला का निधन हो गया, जबकि शिक्षक स्वयं और उनकी पत्नी की बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब परिवार अपनी 11 माह की बेटी के निधन के बाद गोरखपुर से घर लौट रहा था। महसो निवासी विष्णु दत्त शुक्ला, जो पूर्व माध्यमिक शिक्षा संघ बस्ती के जिला अध्यक्ष भी हैं, अपनी 11 माह की बेटी का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में करवा रहे थे। 7 जून, 2024 की रात लगभग 1:30 बजे उनकी बेटी का निधन हो गया था। बेटी के पार्थिव शरीर को उनके बड़े भाई और माताजी एंबुलेंस से घर लेकर पहुंचे थे। विष्णु दत्त शुक्ला अपनी पत्नी साधना शुक्ला और पत्नी की बहन को लेकर अपनी वैगनआर कार से भोर में घर लौट रहे थे। महसो और पाकड़ाड के बीच उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर बने एक बड़े लोहे के स्वागत द्वार से टकरा गई। इस टक्कर में उनकी पत्नी और पत्नी की बहन को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद साधना शुक्ला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जबकि पत्नी की बहन को उनके परिजनों द्वारा श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल बस्ती ले जाया गया। विष्णु दत्त शुक्ला के कूल्हे में फ्रैक्चर, बाएं पैर में तीन फ्रैक्चर और पसली की हड्डी टूट गई। 8 जून, 2024 की शाम लगभग 7:30 बजे गोरखपुर के चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। इस बीच, श्रीमती साधना शुक्ला का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। 9 जून, 2024 की शाम 6:00 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें भी मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ पहुंचने के बाद रात लगभग 12 बजे चिकित्सकों ने श्रीमती साधना शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। उनके गर्भ में लगभग 5 माह का बच्चा भी था। आज दिन में लगभग 8:00 बजे उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार रामनगर घाट, निकट महसो में किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments