Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में योग शिविर आयोजित:विश्व योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए...

बस्ती में योग शिविर आयोजित:विश्व योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए शिक्षकों का प्रयास जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जनभागीदारीपूर्ण बनाने के लिए योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और इंडियन योग एसोसिएशन (IYA) मिलकर इन शिविरों का संचालन कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजकीय उद्यान विभाग के फल उद्यान पार्क में एक योग शिविर आयोजित किया गया। इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के चेयरपर्सन पीयूष कांत मिश्रा और सचिव अमित गर्ग के निर्देशन में ये कार्यक्रम हो रहे हैं। पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह, सचिव आशीष टंडन और सह सचिव डॉ. रमेश चंद्रा के नेतृत्व में विभिन्न योग शिविर निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। आईवाईए के कन्वीनर सौरभ तुलस्यान ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। योग शिविर में योगाचार्य डॉ. नवीन सिंह ने साधकों को योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं ध्यान का अभ्यास कराया। डॉ. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यदि व्यक्ति अपने आहार, विचार और व्यवहार को संयमित रखते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाए तो वह शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली बताया। शिविर में सुनील सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, मंजेश राजभर, अभिनव पाण्डेय, गणेश गुप्ता, संतोष तिवारी, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव, जितेन्द्र पाण्डेय, मंगेश राजभर, प्रेम श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पुनीत दत्त ओझा, बलराम तिवारी, सोनू पाण्डेय, के.डी. वर्मा सहित अनेक योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments