Home Blog Page 13

बारिश के बीच गर्मी बरकरार, खजुराहो में तापमान पहुंचा 46 डिग्री, कई जिलों में रिकॉर्ड वर्षा दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक अभी बाकी है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे प्रदेश में जोरदार असर दिखा रही हैं। 1 से 9 जून के बीच राज्य में औसतन आधा इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।

इस दौरान 14 जिलों में सामान्य से 100 प्रतिशत से लेकर 672 प्रतिशत तक अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। हालांकि, इस वर्ष प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित 47 जिलों में सीजन के दौरान 90 से 95 प्रतिशत तक ही वर्षा होने की संभावना है। प्री-मानसून के दौरान सबसे ज्यादा अतिरिक्त बारिश निवाड़ी जिले में दर्ज की गई, जहां सामान्य 1.9 मिमी के मुकाबले 14.7 मिमी वर्षा हुई, जो 672 प्रतिशत अधिक है।

इसके अलावा आगर-मालवा में 8.9 मिमी के औसत के मुकाबले 43.2 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो 385 प्रतिशत ज्यादा है। भोपाल में 13.3 मिमी की सामान्य वर्षा के स्थान पर 53.7 मिमी पानी गिर चुका है, जिससे यहां 304 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।

मंदसौर में 11.3 मिमी की तुलना में 49 मिमी वर्षा हुई, जो 334 प्रतिशत अधिक है। वहीं नीमच में सामान्य 10.4 मिमी के मुकाबले 61.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जो 493 प्रतिशत ज्यादा है।

श्योपुर में 6.7 मिमी की तुलना में 29.9 मिमी वर्षा के साथ 346 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। आलीराजपुर, अशोकनगर, देवास, हरदा, मुरैना, राजगढ़, सीहोर और शाजापुर में भी सामान्य से 100 प्रतिशत से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

गर्मी भी बरकरार, खजुराहो में 46 डिग्री तापमान
एक ओर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर गर्मी भी अपना असर दिखा रही है। मंगलवार को छतरपुर जिले के खजुराहो में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले आठ वर्षों में दूसरी बार इस स्तर तक पहुंचा है।

खजुराहो के अलावा दतिया में 44 डिग्री, राजगढ़, रीवा और टीकमगढ़ में 43 डिग्री, नौगांव में 42.8 डिग्री, सतना में 42.5 डिग्री तथा गुना और मंडला में 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश के 26 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। बड़े शहरों में ग्वालियर का तापमान 42.8 डिग्री रहा, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में पारा 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

आज 16 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गर्मी का असर बना रह सकता है।

12 जून को ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बदलाव करते हुए 10 और 11 जून के लिए जारी हीटवेव अलर्ट को हटाया है। अब 12 जून को मुरैना, भिंड, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं।

 

जिलाधिकारी ने बड़े मंगलवार पर कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य भंडारे का किया शुभारंभ

 

 

बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कर्मियों और आम जनता ने ग्रहण किया प्रसाद

 

 

श्रावस्ती। आज कलेक्ट्रेट परिसर में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। आयोजित इस भंडारे में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने भगवान हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा स्वयं राहगीरों और कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को प्रसाद व हनुमान चालीसा भी वितरित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व होता है। यह भंडारा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है। जिसके तहत आज यह विशाल भण्डारा कराया जा रहा है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ललित कुमार, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, रवेन्द्र कुमार, नाजिर चन्द्रमौली श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने तहसील इकौना अन्तर्गत तीन बड़े बैनामों की मौके पर की जांच

 

 

 

किसी भी दशा में स्टाम्प की चोरी न होने पाये-जिलाधिकारी

 

 

श्रावस्ती, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने तहसील इकौना के अन्तर्गत ग्राम चिचड़ी, इकौना देहात एवं खरहनिया वीरपुर में मौके पर पहुंचकर तीन बड़े बैनामों की स्टाम्प जांच किया और स्टाम्प का मिलान कर सत्यापन भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वहीं पर उपस्थित उपजिलाधिकारी से चौहद्दी आदि की जानकारी भी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्टाम्प जाँच से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में स्टाम्प की चोरी न होने पाये, इसके लिए समय-समय पर आकस्मिक जाँच कर मिलान अवश्य किया जाय। जांच के दौरान यदि स्टाम्प की कमी पायी जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी अमल में लायी जाय।

इस दौरान उपजिलाधिकारी इकौना पीयूष जायसवाल, उप निबन्धक इकौना, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कप्तानगंज में बड़े मंगलवार पर भंडारा:देर रात भक्तों ने चखा प्रसाद, भक्तिमय रहा माहौल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में बड़े मंगलवार के अवसर पर जगह-जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विकास क्षेत्र कप्तानगंज के ग्राम बढ़नी स्थित गुरु वशिष्ठ आश्रम में श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। मंगलवार, 9 जून की रात शुरू हुआ यह भंडारा देर रात तक जारी रहा, जिसमें हजारों भक्तों ने हिस्सा लिया। इसी क्रम में, कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के तेनुई मंदिर चौराहे पर भी बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मेवालाल अग्रहरि की अगुवाई में आयोजित इस भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसका संचालन स्थानीय लोगों के सहयोग से किया गया। इसके अतिरिक्त, कप्तानगंज के अन्य क्षेत्रों में भी बड़े मंगलवार के अवसर पर कई भंडारे आयोजित हुए। इन सभी आयोजनों में भारी संख्या में भक्तजन पहुंचे और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं में भंडारे को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार का विशेष महत्व है। इस दिन हनुमान जी की उपासना और भंडारे का आयोजन अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। क्षेत्र में आस्था और भक्ति का यह माहौल देर रात तक बना रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

अब अमेरिका इस मामले पर चुप नहीं बैठेगा: ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट एक अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया। उन्होंने कहा कि इस घटना को अमेरिका गंभीरता से ले रहा है और इसका उचित जवाब दिया जाएगा।

ट्रंप के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर अमेरिकी सेना का एएच-64 अपाचे था। हालांकि हेलिकॉप्टर के दोनों पायलटों को सुरक्षित बचा लिया गया और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने घटना के लिए सीधे तौर पर ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अमेरिका इस मामले पर चुप नहीं बैठेगा।

उधर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि बचाव अभियान में पहली बार एक मानवरहित ड्रोन नौका का इस्तेमाल किया गया। उनके अनुसार, हेलिकॉप्टर के समुद्र में गिरने के बाद ड्रोन नौका ने दोनों पायलटों का पता लगाया और लगभग दो घंटे तक पानी में रहने के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कैप्टन हॉकिन्स ने कहा कि यह अभियान आधुनिक सैन्य बचाव तकनीक के उपयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने बताया कि ड्रोन नौका ने कठिन परिस्थितियों में भी तेजी से पायलटों तक पहुंचकर उनकी जान बचाने में मदद की।

हालांकि ईरान की ओर से इस अमेरिकी दावे पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

गिलौला क्षेत्र में गौ माता के लगातार गोल-गोल घूमने की घटना बनी चर्चा का विषय*

*

 

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के थाना गिलौला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वेशभरिया पुरैना में एक गौ माता के कई दिनों से एक खेत के चारों ओर लगातार गोल-गोल घूमने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गौ माता पिछले लगभग छह दिनों से लगातार उसी स्थान पर परिक्रमा जैसी गतिविधि करती दिखाई दे रही है।

घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालु गौ माता को माला पहनाकर, चंदन लगाकर तथा श्रद्धानुसार भेंट चढ़ाकर दर्शन कर रहे हैं। कुछ ग्रामीण इसे धार्मिक आस्था और ईश्वरीय चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का मानना है कि इस व्यवहार के पीछे कोई प्राकृतिक, चिकित्सीय अथवा वैज्ञानिक कारण भी हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार पशु चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर गौ माता का स्वास्थ्य परीक्षण किया और बताया कि वह सामान्य रूप से स्वस्थ प्रतीत हो रही है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक चिकित्सीय रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो सकी है।

 

विशेषज्ञों का कहना है कि पशुओं के असामान्य व्यवहार के पीछे कई प्रकार के कारण हो सकते हैं, जिनकी विस्तृत जांच आवश्यक होती है। घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं जारी हैं, लेकिन इसके वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

 

फिलहाल यह घटना स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल और आस्था का विषय बनी हुई है तथा बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन मौके पर पहुंच रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज दिल्ली के भारत मंडपम में होगा अभिनंदन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की अहम बैठक आज यहां के भारत मंडपम में दोपहर तीन बजे शुरू होगी। बैठक में राजग सरकार राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहेंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू बैठक में नरेन्द्र मोदी के सबसे अधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने के रिकॉर्ड के संबंध में अभिनंदन प्रस्ताव रखेंगे। अन्य सहयोगी दलों के नेता इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन किया जाएगा।

इस प्रस्ताव में प्रधानमंत्री की पिछले 12 साल की उपलब्धियों का जिक्र किया जाएगा। इसके साथ सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर सरकार की उपलब्धियों और आगामी चुनाव पर चर्चा की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस यानी एनडीए या राजग सरकार ने जून 2026 में अपने 12 साल का ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा कर लिया है।

26 मई 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की लेने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वाराणसी से लोकसभा सदस्य निर्वाचित नरेन्द्र मोदी ने 9 जून 2024 को लगातार तीसरी बार इस पद की शपथ ली। 9 जून 2026 को प्रधानमंत्री के रूप में उनके 4,398 दिन (12 साल 15 दिन) पूरे हुए। उन्होंने स्वतंत्र भारत में सबसे लंबे समय तक चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड बना दिया।

खास बात यह है कि उन्होंने मील का पत्थर माने जाने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए बहुत बड़ी लकीर खींच दी। नेहरू वैसे तो 15 अगस्त 1947 से लेकर अपनी मृत्यु (27 मई 1964) तक कुल 6,130 दिनों के लिए प्रधानमंत्री रहे, लेकिन देश के पहले आम चुनाव होने से पहले के शुरुआती 5 साल वह अंतरिम सरकार के प्रमुख रहे। जब 1952 में चुनाव जीतकर वह पहली बार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने, तो वहां से उनका कार्यकाल 4,397 दिन (12 साल 14 दिन) का रहा।

भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर 9 जून को खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ” बदलाव के 12 साल: वादों से विकास तक!” पार्टी ने कहा, ” अंधेरे से रोशनी, कच्चे मकान से पक्की छत और मीलों के सफर से घर में नल तक—पिछले 12 वर्षों में भारत ने एक नई कहानी लिखी है। यह केवल योजनाओं का आंकड़ा नहीं, करोड़ों भारतीयों की बदलती हुई मुस्कुराहट है। ”

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि यह सेवा, संकल्प और समृद्धि का बेमिसाल सफर है। पार्टी ने अन्य पोस्ट लिखा, बुनियादी सुविधाओं—घर, पानी, स्वास्थ्य, आवास और स्वच्छ ऊर्जा से शुरू हुई विकास की यह कहानी आज करोड़ों भारतीयों की समृद्धि का आधार बन चुकी है। यह सफर केवल सरकारी योजनाओं का नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव, नए अवसरों और एक आत्मनिर्भर भारत के उदय का प्रतीक है। मोदी सरकार ने दुनिया को बताया कि ‘प्रगति और प्रकृति’ एक साथ चल सकते हैं।

रामेश्वरम-पारादीप ग्रीनफील्ड कोस्टल हाइवे प्रोजेक्ट इसी सोच का सशक्त उदाहरण है। यह सिर्फ एक सड़क नहीं, विकास, सुरक्षा और प्रकृति के संतुलन का नया भारत मॉडल है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस उपलब्धि पर अनेक देशों के राष्टाध्यक्ष और शासकाध्यक्ष ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं। उनमें प्रमुख हैं- श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे,

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर आदि। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेखों में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के लोकतांत्रिक दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए विश्लेषण किया है।

देवेगौड़ा ने कहा कि मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बन चुके हैं और इस मामले में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। देवेगौड़ा ने भारत के लोकतांत्रिक विस्तार पर चर्चा करते हुए लिखा कि 1952 के पहले आम चुनाव में जहां केवल 53 राजनीतिक दल और लगभग 17 करोड़ मतदाता थे, वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में 2,593 राजनीतिक दलों ने भाग लिया और देश की जनसंख्या 146 करोड़ से अधिक हो चुकी है।

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने कहा कि वर्तमान केंद्रीय मंत्रिमंडल सामाजिक प्रतिनिधित्व के लिहाज से अधिक व्यापक और समावेशी है। उन्होंने उल्लेख किया कि मोदी मंत्रिमंडल में 27 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 10 अनुसूचित जाति (एससी) और 5 अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों के मंत्री शामिल हैं। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) को महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उनके अनुसार, यह कानून संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के वर्तमान दौर में सार्वजनिक जीवन की आलोचनाएं अधिक व्यक्तिगत और तीखी हो गई हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी लगातार सक्रिय रहते हुए देश को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर प्रधानमंत्री के दृढ़ नेतृत्व और ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से सीधे संवाद को भी महत्वपूर्ण बताया।

नायडू ने लेख में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘नेशन फर्स्ट’ (राष्ट्र सर्वोपरि) और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को भारत के विकास का आधार बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और सभ्यतागत गौरव को आधुनिक प्रशासन और तकनीक के साथ जोड़कर विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के अनुसार, पिछले 12 वर्ष में भारत ने उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति की है। देश विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई), जनधन योजना, आधार और यूपीआई को वित्तीय समावेशन की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया।

उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से 51 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाई गई, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई और सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता बढ़ी।

नायडू ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान राजमार्गों, रेलवे, बंदरगाहों, हवाई अड्डों और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश किया गया। उन्होंने ‘प्रतिस्पर्धी और सहकारी संघवाद’ की अवधारणा को केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय का आधार बताया। उनके अनुसार, इस नीति का लाभ आंध्र प्रदेश को भी मिला है। अमरावती परियोजना, औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचा विस्तार और नई तकनीकों के क्षेत्र में राज्य को केंद्र सरकार के सहयोग से महत्वपूर्ण प्रगति प्राप्त हुई है। नायडू ने कहा कि इतिहास इस दौर को केवल आर्थिक विकास या राजनीतिक स्थिरता के लिए नहीं, बल्कि भारत के आत्मविश्वास की पुनर्स्थापना और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के लिए भी याद रखेगा।

दोनों नेताओं का यह नजरिया इस बात पर जोर देता है कि प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल केवल राजनीतिक स्थिरता का प्रतीक नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत, तकनीकी प्रगति, सामाजिक समावेशन और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का भी प्रतिनिधित्व करता है। इस कालखंड ने देश के आत्मविश्वास, आधुनिकता और वैश्विक नेतृत्व की नई दिशा प्रदान की है।

 

PM मोदी ने तोड़ा पंडित नेहरू का रिकॉर्ड, अटल, इंदिरा, मनमोहन काफी पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने हैं। इसके बाद अब उन्होंने देश के पहले पीएम नेहरू का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पीएम मोदी आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने वाले पहले पीएम बन गए हैं। उन्होंने पंडित नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पीएम मोदी अब देश के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित पीएम बन गए हैं। इसम मौके पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आज विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा।

पीएम मोदी 10 जून 2026 को लगातार 4,399 दिन का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। यह समय स्वतंत्र भारत में चुनाव के बाद लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद संभालने का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड देश के पहले पीएम नेहरू के नाम था। अब पीएम मोदी ने नेहरू का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: वीडियो लीक करने की धमकी दी, 16 साल की लड़की से 5 लोगों ने किया गैंगरेप

2014 में ली थी शपथ

पीएम मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को पीएम पद की शपथ ली थी। उन्हें सत्ता के शिखर पर बैठे अब 12 साल हो गए हैं। 9 जून 2024 को उन्होंने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 9 जून 2026 को उन्होंने पीएम के रूप में 4398 दिन पूरे कर लिए हैं।

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 13 मई 1952 को पहली बार देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। नेहरू लगातार 4397 दिन पीएम पद पर रहे। पीएम मोदी ने 9 जून को सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री का नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

हालांकि, पीएम मोदी ने अभी निर्वाचित पीएम के रूप में ही पहले पीएम का रिकॉर्ड तोड़ पाए हैं। पंडित नेहरू 15 अगस्त 1947 को ही देश के पीएम बन गए थे लेकिन देश में पहला चुनाव 1952 में हुआ था। पहले आम चुनाव तक पीएम नेहरू पांच साल तक अंतरिम सरकार के प्रमुख रहे। तब तक देश में पीएम का चुनाव नहीं हुआ था। पंडित नेहरू 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे।

सबसे लंबे समय तक पीएम कौन रहा?

  • जवाहरलाल नेहरू – कुल 6,130 दिन (15 अगस्त 1947 – 27 मई 1964)
  • नरेंद्र मोदी – कुल 4,399 दिन (मौजूदा पीएम और निर्वाचित पीएम के रूप में नेहरू के रिकॉर्ड से आगे निकले)
  • इंदिरा गांधी – कुल 5,835 दिन (1966–1977 और 1980–1984)
  • मनमोहन सिंह – कुल 3,656 दिन (22 मई 2004 – 26 मई 2014)
  • अटल बिहारी वाजपेयी – कुल 2,272 दिन (तीनों कार्यकाल मिलाकर)

यह भी पढ़ें: UP, बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पंजाब, हरियाणा में लू करेगी परेशान

NDA आज करेगा शक्ति प्रदर्शन

पीएम मोदी देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम रहने वाले पहले पीएम बन गए हैं। इस मौके पर एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की 10 जून को बैठक होगी और इस बैठक में एनडीए एकजुटता का संदेश देने की कोशिश करेगा। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए की शक्ति बढ़ी है। ऐसे में इस बैठक को शक्तिप्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। इस मीटिंग में पीएम मोदी के पिछले 12 साल की उपलब्धियों का जिक्र किया जाएगा।

स्टूडेंट्स की पढ़ाई के फायदे के लिए हर जिले में CETCELL स्टूडेंट असिस्टेंस सेंटर – हायर और टेक्निकल एजुकेशन मिनिस्टर चंद्रकांत (दादा) पाटिल का ऐलान

राज्य में स्टूडेंट्स को CET एग्जाम, सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP), स्कॉलरशिप स्कीम और एडमिशन प्रोसेस के बारे में सही जानकारी और सही गाइडेंस मिले, यह पक्का करने के लिए राज्य के हर जिले में ‘CETCELL स्टूडेंट असिस्टेंस सेंटर’ शुरू करने का फैसला किया गया है, हायर और टेक्निकल एजुकेशन मिनिस्टर चंद्रकांतदादा पाटिल ने आज यहां यह ऐलान किया।(CETCELL Student Assistance Center in every district for the benefit of students studies Higher and Technical Education Minister Chandrakant Dada Patil announced)

CET स्टूडेंट असिस्टेंस सेंटर्स का रिव्यू

इस बारे में मिनिस्ट्री में मिनिस्टर पाटिल की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई। वे उस समय बोल रहे थे। हायर और टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बी. वेणुगोपाल रेड्डी, महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन सेल के कमिश्नर दिलीप सरदेसाई, टेक्निकल एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. विनोद मोहितकर, हायर एजुकेशन डायरेक्टर शैलेंद्र देवलंकर, साथ ही डिस्ट्रिक्ट लेवल के कोऑर्डिनेटर ऑनलाइन मौजूद थे। मीटिंग में सभी जिलों में CET स्टूडेंट असिस्टेंस सेंटर्स का रिव्यू किया गया।

मिनिस्टर पाटिल ने कहा कि स्टूडेंट्स के एजुकेशनल फ्यूचर के लिए स्टूडेंट असिस्टेंस सेंटर्स शुरू किए गए हैं ताकि स्टूडेंट्स को एडमिशन प्रोसेस के हर स्टेज पर भरोसेमंद जानकारी और सही गाइडेंस आसानी से उनके अपने जिले में मिल सके, और साथ ही गांव और दूर-दराज के इलाकों के स्टूडेंट्स को एडमिशन प्रोसेस से जुड़े कामों के लिए बार-बार बड़े शहरों में न जाना पड़े, उन्हें एडमिशन प्रोसेस की डिटेल्ड जानकारी, अलग-अलग स्कॉलरशिप स्कीम्स की जानकारी और ज़रूरी गाइडेंस उनके अपने जिले में ही मिल सके।

राज्य के 36 जिलों में कुल 40 CET स्टूडेंट असिस्टेंस सेंटर्स शुरू किए जा रहे हैं, जिनमें से मुंबई में तीन, पुणे में दो और नागपुर में दो सेंटर्स होंगे। इनमें से 26 सेंटर्स का काम पूरा हो चुका है और छह सेंटर्स फाइनल स्टेज में हैं। बाकी आठ सेंटर्स भी जल्द ही चालू हो जाएंगे। इस मौके पर कहा गया कि इन सेंटर्स की सर्विसेज़ 10 जून से शुरू हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें- मुंबई – मौसम विभाग ने 11 जून तक मुंबई और ठाणे में रुक-रुक कर बारिश की गतिविधि का अंदेशा लगाया

जबलपुरः खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में लगभग पांच माह के दौरान खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के प्रकरणों में जहां 14 करोड़ 60 लाख 34 हजार रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है, वहीं 2 पोकलेन मशीन, 4 जेसीबी, 3 हाइवा, 3 डंपर एवं 4 ट्रेक्टर-ट्राली को जप्त किया गया है।

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग के अमले द्वारा संयुक्त रूप से एवं अलग -अलग लगातार कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर कार्यालय की खनिज शाखा द्वारा जानकारी दी गई है कि जिले में जनवरी 2026 से अभी तक खनिज विभाग द्वारा विभिन्न खनिजों का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 61 वाहनों को जप्त कर प्रकरण तैयार किए गए हैं और उन पर 92 लाख 47 हजार 696 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले में स्थापित ई-चेक गेट के माध्यम से संज्ञान में आए 63 वाहनों के संचालकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन नोटिस जारी किए गए हैं।

इसी प्रकार अवैध उत्खनन के कुल 8 प्रकरण तैयार किए गए हैं, जिनमें से 6 प्रकरणों में 10 करोड़ 39 लाख 27 हजार 490 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है और 2 प्रकरणों में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इस दौरान अवैध उत्खनन में संलिप्त 2 पोकलेन मशीन, 4 जेसीबी, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 हाईवा और 3 डम्फर जप्त किए गए हैं। कार्यवाही के दौरान गिट्टी, फायरक्ले और मिट्टी के अवैध भण्डारण के तीन प्रकरणों में 3 करोड़ 28 लाख 59 हजार रुपये का अर्थदण्ड भी अधिरोपित किया गया है।

रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर भी प्रशासन की पैनी नजर है। राजस्व, खनिज एवं पुलिस की जांच के दौरान शहपुरा तहसील के ग्राम मालकछार में 84 घन मीटर, सिहोरा तहसील के ग्राम सचुली में 18 घन मीटर, पौड़ा तहसील के ग्राम खिन्नी में 80 घन मीटर तथा पाटन तहसील के अंतर्गत 195 घन मीटर रेत जप्त की गई है। साथ ही अवैध रूप से रेत निकालने में प्रयुक्त ग्राम सचुली, खिरहेनीकलां, मुडता, जुगपुरा और पावला गांवों से 07 नावों को नष्ट किया गया है, ताकि इनका पुन: उपयोग न किया जा सके।

खनिज रियायत के आवेदनों का परीक्षण करते हुए उत्खनन पट्टा आवेदन के 52 प्रकरणों को निरस्त करने का प्रस्ताव संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म, भोपाल को प्रेषित किया गया है। इसके साथ ही खनिज राजस्व संग्रहण को बढ़ाने के दृष्टिगत ग्राम घुघरा एवं हृदयनगर में लेटेराईट तथा ग्राम कटैया, दर्शनी, खुड़ावल, झीटी और ताला में आयरन ओर के खनिज ब्लॉक नीलामी के लिए तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने गायमुख से फाउंटेन होटल टनल, भायंदर एलिवेटेड ब्रिज और नवी मुंबई मेट्रो एक्सटेंशन को मंज़ूरी दी

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए, घोड़बंदर रोड पर गायमुख से फाउंटेन होटल अंडरग्राउंड और फाउंटेन होटल से भायंदर एलिवेटेड ब्रिज के लिए 17,366 करोड़ रुपये के प्रपोज़ल; साथ ही नवी मुंबई मेट्रो रूट 1A और रूट 2 के लिए 5,575 करोड़ रुपये, कुल 22,611 करोड़ रुपये, को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी की मीटिंग में मंज़ूरी दी गई। मुख्यमंत्री फडणवीस ने भरोसा जताया कि जैसे-जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट लागू होंगे, ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम आसान और तेज़ होता जाएगा।(CM approves Gaymukh to Fountain Hotel Tunnel, Bhayander Elevated Bridge and Navi Mumbai Metro Extension)

कैबिनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी की मीटिंग

मंत्रालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी की मीटिंग हुई। इस मौके पर डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे, डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुनेत्रा अजीत पवार, रेवेन्यू मिनिस्टर चंद्रशेखर बावनकुले, मेडिकल एजुकेशन मिनिस्टर हसन मुश्रीफ, इंडस्ट्री मिनिस्टर डॉ. उदय सामंत, चीफ सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल और एडमिनिस्ट्रेशन के कई सीनियर अधिकारी मौजूद थे।

गायमुख और फाउंटेन होटल के बीच 5.86 km लंबा सिक्स-लेन अंडरपास और फाउंटेन होटल और भायंदर के बीच 9.58 km लंबा सिक्स-लेन एलिवेटेड ब्रिज बनाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, नासिक, पनवेल के साथ-साथ नेशनल हाईवे-48 के लिए वेस्ट मुंबई तक तेज़ और आसान ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा देगा। यह अंडरपास TBM टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया जाएगा और इसका डायमीटर 14 मीटर होगा। इस टनल को लगभग पांच साल में पूरा करने का प्लान है। वसई क्रीक के पैरेलल चलने वाले एलिवेटेड ब्रिज पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रैफिक चल सकेगा। यह प्रोजेक्ट घोड़बंदर रूट पर बढ़ते ट्रैफिक और भारी गाड़ियों के दबाव को कम करने में अहम होगा और इससे ट्रैफिक, खासकर ठाणे और गुजरात की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को दूसरे रूट पर मोड़ना मुमकिन होगा।

यह प्रोजेक्ट ‘बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर’ मॉडल के ज़रिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर लागू किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकारें ‘वायबिलिटी गैप फंडिंग’ देंगी; मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रोजेक्ट एरिया में MMRDA को स्पेशल प्लानिंग अथॉरिटी बनाने की भी मंज़ूरी दी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने CIDCO के नवी मुंबई मेट्रो रूट 1A (सागर संगम से CBD बेलापुर) और मेट्रो रूट 2 (पेंढर से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट T-4) प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट सागर संगम से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कुल 28 km का लगातार मेट्रो रूट देगा। इस एक्सटेंशन में रूट 1A पर दो स्टेशन और रूट 2 पर ग्यारह स्टेशन शामिल हैं। भविष्य में, हर दिन लगभग 12 लाख यात्रियों को इस मेट्रो सर्विस का फ़ायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- स्टडी मटीरियल में ChatGPT प्रॉम्प्ट मिलने के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी जांच के दायरे में

महाराष्ट्र में चार आईएएस अधिकारियों का तबादला

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें डॉ. माधवी खोडे-चावरे और सुनील महिंद्रकर का नाम शामिल है।राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार नागपुर की अतिरिक्त विभागीय आयुक्त डॉ. माधवी खोडे-चावरे को अल्पसंख्यक विकास विभाग, मंत्रालय के सचिव पद पर भेजा गया है। 

सुनील महिंद्रकर को अतिरिक्त स्टाम्प नियंत्रक, मुंबई के पद पर तैनात किया गया है। अकोला जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनीता मेश्राम को आयुक्त, MGNREGS, नागपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) में महावितरण के क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त प्रबंध निदेशक आदित्य जीवने को जलगांव मनपा के आयुक्त पद पर तैनात किया गया है।

कुंसेरवा बाईपास पर दो माह से अंधेरे:ट्रक की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत नहीं, राहगीरों को हो रही परेशानी


सोनौली के कुंसेरवा बाईपास पर लगी एलईडी हाईमास्ट लाइट पिछले दो माह से बंद पड़ी है। इसके कारण रात होते ही पूरा बाईपास अंधेरे में डूब जाता है। यह मार्ग स्थानीय लोगों के साथ-साथ भारत और नेपाल के बीच आवागमन करने वाले हजारों यात्रियों तथा विदेशी पर्यटकों के लिए भी महत्वपूर्ण है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोशनी नहीं होने से रात में दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। बाईपास से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास गिट्टी गिराकर लौट रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर हाईमास्ट लाइट के पोल में टक्कर मार दी थी। हादसे में पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद से हाईमास्ट लाइट बंद पड़ी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में सोनौली नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि क्षतिग्रस्त हाईमास्ट लाइट को शीघ्र ठीक कराया जाएगा, ताकि बाईपास पर फिर से पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो सके।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

महाराष्ट्र पब्लिक एक्ट 2016 में बदलाव को मंज़ूरी

कैबिनेट मीटिंग में राज्य में नए कॉलेजों, विस्तार, नई फैकल्टी, करिकुलम और नए सब्जेक्ट, बैच वगैरह को फ़ाइनल मंज़ूरी देने के हिसाब से एकेडमिक साल 2026-27 के लिए महाराष्ट्र पब्लिक एक्ट 2016 में बदलाव को मंज़ूरी दे दी गई। मीटिंग की अध्यक्षता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की।(Amendments to the Maharashtra Public Act 2016 approved)

कॉलेज या इंस्टिट्यूशन शुरू करने और उन्हें परमिशन देने की डेडलाइन 30 जून

इस फ़ैसले के मुताबिक, इस एक्ट के नियमों के मुताबिक नए कॉलेज या इंस्टिट्यूशन शुरू करने और उन्हें परमिशन देने की डेडलाइन 30 जून, 2026 होगी। इस एक्ट, 2016 में प्रस्तावित एक्सटेंशन कवि वाइस चांसलर कालिदास संस्कृत यूनिवर्सिटी, रामटेक पर भी लागू होगा।

महाराष्ट्र गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स एक्ट 2017 में बदलाव

कैबिनेट मीटिंग में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स एक्ट 2017 के नियमों के हिसाब से महाराष्ट्र गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स एक्ट 2017 में बदलाव को मंज़ूरी दी गई। मीटिंग की अध्यक्षता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की।

गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स काउंसिल की 56वीं मीटिंग में, भारत सरकार ने सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स एक्ट, 2017 के अलग-अलग सेक्शन में बदलाव किए हैं। मीटिंग में उन बदलावों को मंज़ूरी दी गई जो इन नियमों के हिसाब से सही हैं। इसके अनुसार, महाराष्ट्र गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स एक्ट, 2017 में बदलाव किया जाएगा और इस बारे में ड्राफ़्ट को मंज़ूरी दी गई।

यह भी पढ़ें- स्टडी मटीरियल में ChatGPT प्रॉम्प्ट मिलने के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी जांच के दायरे में

महाराजगंज में दारोगा के सामने चले लात-घूंसे:इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सामने दो पक्ष भिड़े, वारदात CCTV में कैद


महराजगंज में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बरहडा रोड स्थित नहर के पास एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सामने मंगलवार की शाम करीब 8 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शांति व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान दारोगा के सामने भी कुछ लोगों ने मारपीट जारी रखी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मारपीट की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वहीं, श्यामदेउरवा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP