Home Blog Page 12

इकौना में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट:बीच-बचाव करने आए लोगों सहित चार घायल


श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना लम्बरदार बाग के पास हुई। टंडवा महंत रामपुर बनकटी निवासी महेश कुमार ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहे थे, तभी उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उन लोगों ने महेश कुमार पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे आरती, राम सहाय और टिंकू को भी हमलावरों ने पीटा। इस मारपीट में महेश कुमार, आरती, राम सहाय और टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया। घटना के बाद घायल पक्ष ने इकौना थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना भेज दिया गया है।

युवा ने सीने पर गुदवाया डॉ. जितेंद्र सिंह यादव का नाम,…

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रख्यात समाजसेवी और अमृतपुर विधानसभा से मजबूत दावेदार माने जा रहे डॉ. जितेंद्र सिंह यादव के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को भावुक कर दिया।

क्षेत्र के एक युवा समर्थक ने डॉ. जितेंद्र सिंह यादव के प्रति अपनी निष्ठा, प्रेम और सम्मान जाहिर करने के लिए अपने सीने पर उनका नाम गुदवा लिया। इस अनोखे तरीके से जताए गए समर्थन की जानकारी जैसे ही डॉ. यादव को मिली, वह तुरंत युवा से मिलने पहुंच गए।

युवा के इस प्रेम और सम्मान को देखकर डॉ. जितेंद्र सिंह यादव भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह केवल उनके नाम के प्रति सम्मान नहीं है, बल्कि उन विचारों, संघर्षों और क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति लोगों का विश्वास है।

Also Read : सहारनपुर नगर निगम ने रचा इतिहास: गैराज विभाग को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, महापौर बोले- बेहतर काम से ही देश आगे बढ़ेगा

उन्होंने कहा, “युवाओं का यह प्यार, सम्मान और भरोसा मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में खड़ा रहा हूं और आगे भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करता रहूंगा।”

इस घटना के बाद क्षेत्र में यह चर्चा तेज हो गई है कि युवाओं के बीच डॉ. जितेंद्र सिंह यादव की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और बड़ी संख्या में युवा उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

आईपीएल 2026  में ऑरेंज और पर्पल कैप की जंग तेज, सूर्यवंशी, रबाडा और आर्चर पर रहेंगी नजरें

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस रोमांचक होती जा रही है।

शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, जिसके बाद दोनों सूची में कुछ खिलाड़ियों की स्थिति और मजबूत हुई, जबकि शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 494 रन के साथ बने हुए हैं। उनके पीछे अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल ने कोलकाता के खिलाफ 23 रन की पारी खेलकर अपना कुल स्कोर 468 तक पहुंचा दिया और तीसरे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

शनिवार के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी। सूर्यवंशी अब तक 404 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज़ बी साई सुदर्शन 385 रन के साथ सातवें और शुभमन गिल 378 रन के साथ दसवें स्थान पर मौजूद हैं।

दूसरी ओर पर्पल कैप की रेस में भी मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज़ कार्तिक त्यागी ने दिल्ली के खिलाफ दो विकेट लेकर अपनी विकेट संख्या 13 तक पहुंचा दी। पिछले चार मैचों में वह आठ विकेट ले चुके हैं।

हालांकि शीर्ष पांच में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज 17-17 विकेट लेकर क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। इकॉनमी रेट के आधार पर भुवनेश्वर आगे हैं।

उनके पीछे प्रिंस यादव, कगिसो रबाडा और ईशान मलिंगा 16-16 विकेट के साथ मौजूद हैं।

शनिवार को गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा पर खास नजर रहेगी। रबाडा ने पिछले छह मैचों में 12 विकेट हासिल किए हैं और यदि वह अपनी लय बरकरार रखते हैं तो पर्पल कैप उनके सिर सज सकती है।

वहीं राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर भी इस दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं। उनके नाम 15 विकेट हैं और वह शीर्ष खिलाड़ियों से ज्यादा पीछे नहीं हैं। ऐसे में शनिवार के मुकाबले में रबाडा और आर्चर की गेंदबाज़ी मैच का रुख तय कर सकती है।

नई सरकार के शपथ के बाद विधानसभा में होगी नई मंत्रिपरिषद की पहली बैठक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ लेने के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक पश्चिम बंगाल विधानसभा में होगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार फिलहाल मुख्यमंत्री और मंत्रियों का सरकारी कामकाज कुछ समय के लिए विधानसभा भवन से ही चलाया जाएगा।

दरअसल राज्य सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग में मरम्मत और नवीनीकरण का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शपथ लेने के बाद फिलहाल विधानसभा भवन से ही अपना कामकाज शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री के लिए वहां एक कमरा तैयार कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक विधानसभा के प्लेटिनम जयंती स्मारक भवन में गोल मेज बैठक की व्यवस्था है। यहीं नई मंत्रिपरिषद की पहली बैठक होने की संभावना है। विभिन्न विभागों के मंत्रियों के लिए भी विधानसभा में अलग-अलग कमरे तय किए गए हैं और पहले की सरकार के मंत्रियों के नामपट्ट भी हटा दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार राइटर्स बिल्डिंग के पूरी तरह तैयार होने में अभी करीब छह महीने लग सकते हैं। तब तक सरकार का कामकाज अस्थायी रूप से विधानसभा से ही चल सकता है। हालांकि कुछ विभाग फिलहाल नबान्न में भी काम करते रह सकते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा भवन को विशेष रूप से सजाया गया है। यहां लगभग 800 लाइटें लगाई गई हैं और कार्यक्रम के कारण कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है।

80 वर्षीय बुजुर्ग की एयर कंडीशनर सर्विस सेंटर में लगी भयंकर आग  से जलकर मौत

गाजियाबाद । गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र के पटेल नगर कालोनी में स्थित एक एयर कंडीशन सर्विस सेंटर में रखे सिलेंडर और एसी कम्प्रेसर में आज तड़के सवा तीन बजे के करीब भयंकर आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग तीन मंजिला मकान में फैल गई। मकान के पास खड़े वाहनों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल पुलिस ने आग पर काबू पाया। इस घटना में एक 80 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत हो गई है।

मुख्य दमकल अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि थाना सियानी गेट क्षेत्र के पटेल नगर कॉलोनी में एयर कंडीशन के सर्विस सेंटर की एक दुकान है। इस दुकान में आज तड़के 3:15 बजे के करीब अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग में तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि सर्विस सेंटर के भीतर रखे एयर कंडीशन के अंदर भरी जाने वाली गैस के सिलेंडर और कम्प्रेसर एक के बाद एक जोरदार धमाके के साथ फटने लगे। घनी आबादी में स्थित सर्विस सेंटर में लगी आग से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई तथा आग अन्य घरों में फैलने की संभावना बढ़ गई।

उन्होंने बताया कि विभिन्न फायर स्टेशन से दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस आग के चलते सर्विस सेंटर के पास खड़ी दो कार, 10 मोटरसाइकिल जल कर खाक हो गई। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के बाद जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो ग्राउंड फ्लोर पर एक व्यक्ति का शव प्राप्त हुआ। उनकी पहचान त्रिलोकी नाथ के रूप में हुई है। यह सर्विस सेंटर ओंकार तोमर के नाम से है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

हाइटेक शहर, जहां दहेज उत्पीड़न के सबसे ज्यादा मामले, NCRB के आंकड़े डरा देंगे

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने ‘क्राइम इन इंडिया 2024’ के नाम से एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें महानगरों में की एक ऐसी सच्चाई पता चली है जो हैरान कर देगी। शहरों के बारे में कहा जाता है कि शहर, गांवों से ज्यादा उदार होते हैं, प्रगतिशील होते हैं, इसलिए दहेज उत्पीड़न के मामले कम आते हैं।

NCRB की यह रिपोर्ट आपको चौंका देगी। बेंगलुरु और लखनऊ जैसे शहरों में भी दहेज उत्पीड़न के सैकड़ों मामले हैं। लखनऊ, चेन्नई और हैदाराबाद जैसे शहरों में भी दहेज उत्पीड़न के संगीन मामले सामने आए हैं। दहेज प्रथा की रूढ़ि से बाहर महानगर भी नहीं निकल पाए हैं।

यह भी पढ़ें: NCRB की रिपोर्ट: दिल्ली में हर दिन 496 चोरी, 1 साल में 5491 बच्चे लापता

किस शहर में दहेज उत्पीड़न के कितने केस?

‘क्राइम इन इंडिया 2024’ रिपोर्ट के अनुसार, देश के सभी बड़े शहरों में कुल 1,008 दहेज के मामले दर्ज किए गए। इनमें से 878 मामले सिर्फ बेंगलुरु के हैं, जो करीब 87 प्रतिशत हैं। दूसरे नंबर पर लखनऊ है, जहां सिर्फ 48 मामले दर्ज हुए। बेंगलुरु पूरे देश के बड़े शहरों में दहेज मामलों में सबसे ऊपर है। 2024 में बेंगलुरु में दहेज के कारण 25 मौतें हुईं।

दिल्ली में दहेज की वजह से 109 मौतें हुईं, लेकिन चेन्नई, कोझिकोड, कोच्चि और कोयंबटूर जैसे दक्षिण भारतीय शहरों में ऐसी कोई मौत नहीं हुई। हैदराबाद में 14 दहेज मौतें दर्ज की गईं।

यह भी पढ़ें: हर दिन 107 रेप फिर भी छूट जाते हैं आरोपी, सिर्फ 24% मामलों में ही मिलती है सजा

महिलाओं के खिलाफ बेंगलुरु में बढ़ा अपराध

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी बेंगलुरु सबसे आगे है। विशेष और स्थानीय कानूनों के तहत 1,051 मामले यहां दर्ज हुए। महिलाओं से छेड़छाड़ या शील भंग करने के 897 मामले बेंगलुरु में सामने आए। मुंबई में 857 मामले सामने आए।

राज्यों का क्या हाल है?

कर्नाटक में पति या ससुराल पक्ष की ओर से घरेलू हिंसा के 2,947 मामले दर्ज हुए। यूपी में 21,266 महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हुईं, राजस्थान में 10,578 और महाराष्ट्र 10,538 महिलाएं। पूरे देश में इस तरह के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश में हैं।

नेपाल में अवैध डीजल कारोबार पर कार्रवाई:270 लीटर डीजल, दो ट्रक जब्त, सोनौली का युवक गिरफ्तार


नेपाल-भारत सीमा पर अवैध डीजल कारोबार के खिलाफ सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 270 लीटर अवैध डीजल, दो भारतीय ट्रक, एक मोटरसाइकिल और एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई रूपन्देही जिले के सिद्धार्थनगर नगर पालिका 12 में की गई। सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल के मुख्यालय रूपन्देही के तहत डंडा स्थित प्रहरी टोली ने विशेष सूचना के आधार पर साल्ट ट्रेडिंग के पीछे गैलनों में भंडारित डीजल बरामद किया। सशस्त्र प्रहरी नायब उपरीक्षक शिव रावत ने बताया कि छापेमारी में 270 लीटर अवैध डीजल जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान यूपी नंबर के दो भारतीय ट्रक और यूपी 56 एएन 4193 नंबर की एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई। मौके से भारत के महराजगंज जनपद स्थित सोनौली नगर पंचायत वार्ड नंबर छह निवासी मोहम्मद सोनू को गिरफ्तार किया गया। उसे मोटरसाइकिल चालक बताया जा रहा है। प्रहरी अधिकारियों के अनुसार, बरामद डीजल, दोनों ट्रक, मोटरसाइकिल और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए भैरहवा भंसार कार्यालय को सौंप दिया गया है। हालांकि, दोनों ट्रकों के चालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। सीमा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही तस्करी और अवैध ईंधन कारोबार को देखते हुए नेपाली सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी निगरानी और सख्त कर दी है। सोनौली चौकी प्रभारी गौरव यादव ने भी पुष्टि की कि सोनौली से संबंधित दो मालवाहक वाहन और एक मोटरसाइकिल पर नेपाल पुलिस ने डीजल तस्करी के आरोप में कार्रवाई की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन होंगे देश के अगले नौसेना प्रमुख , केंद्र की मंजूरी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को देश का अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह अभी पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास नौसेना में ऑपरेशनल, स्ट्रेटेजिक और पर्सनल मैनेजमेंट पदों पर लगभग चार दशक काम करने का शानदार अनुभव है। वह एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की जगह लेंगे, जो 31 मई को रिटायर हो रहे हैं।

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन इससे पहले नौसेना के 46वें उप प्रमुख, चीफ ऑफ पर्सनल, कंट्रोलर ऑफ पर्सनल सर्विसेज, पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ, फ्लैग ऑफिसर डिफेंस एडवाइजरी ग्रुप, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट और फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग के पदों पर कार्य कर चुके हैं। वे विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य के दूसरे कमांडिंग ऑफिसर थे। कृष्णा ने एक जुलाई, 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया। उन्होंने अपने शुरुआती वर्ष मुंबई में बिताए, जहां उन्होंने पॉन्डिचेरी श्रेणी के माइनस्वीपर आईएनएस एलेप्पी पर वॉचकीपिंग का लाइसेंस प्राप्त किया। उन्होंने संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स युद्ध में विशेषज्ञता हासिल की।

उन्होंने 1990 के दशक के आरंभ में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के सहायक के रूप में कार्य किया। इसके बाद 2000 में उन्हें यूनाइटेड किंगडम के श्रीवेनहैम स्थित संयुक्त सेवा कमान और स्टाफ कॉलेज में उन्नत कमान और स्टाफ पाठ्यक्रम में भाग लेने के लिए चुना गया। कृष्णा ने वीर श्रेणी के युद्धपोतों, आईएनएस विद्युत और आईएनएस विनाश की कमान संभाली। 2003 में कमांडर के पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्होंने पश्चिमी बेड़े के स्टाफ में फ्लीट इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर ऑफिसर के रूप में कार्य किया। फिर उन्होंने कोरा श्रेणी के युद्धपोत आईएनएस कुलिश की कमान संभाली।

कृष्णा बाद में मुंबई में कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर में उच्च कमान पाठ्यक्रम में भाग लेने से पहले वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में डायरेक्टिंग स्टाफ के रूप में चले गए । वाइस एडमिरल कृष्णा को 2009 में कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया और उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित न्यूपोर्ट नौसेना युद्ध महाविद्यालय में भाग लेने के लिए चुना गया। अपनी वापसी पर उन्हें नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा के नौसेना सहायक (एनए) के रूप में नियुक्त किया गया। एनए के रूप में अपने कार्यकाल के बाद उन्होंने निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मैसूर की कमान संभाली। वह 2011 में राष्ट्रपति की बेड़ा समीक्षा के दौरान मैसूर की कमान में थे। उनकी कमान के तहत जहाज ने 2012 के अंत में रूस के साथ संयुक्त नौसेना अभ्यास में भाग लिया। ———————–

सिद्धार्थनगर में उपयोग में न आने वाले भवन ध्वस्त होंगे:डीएम ने दिया आदेश, जर्जर टंकी चढ़े लड़के की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट


सिद्धार्थनगर में जर्जर पानी की टंकी पर हुए हादसे के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने जिले में निष्प्रयोज्य और खतरनाक भवनों को चिन्हित कर तत्काल ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश सभी विभागाध्यक्षों, अधिशासी अभियंताओं और कार्यदायी संस्थाओं को जारी किया गया है। जर्जर पानी की टंकी पर चढ़ गए थे किशोर
2 मई शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र में हुई। पांच किशोर एक जर्जर पानी की टंकी पर रील बनाने के लिए चढ़े थे। उतरते समय टंकी की सीढ़ी टूट गई, जिससे तीन लड़के नीचे गिर गए और दो लड़के ऊपर फंस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को भी बुलाया गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दल मौके पर तैनात किए गए। बचाव अभियान प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। पानी की टंकी के चारों ओर दलदल और पानी भरा होने के कारण भारी मशीनों का पहुंचना कठिन था। इसके लिए तीन जेसीबी और एक पोकलैंड मशीन की सहायता से लगभग डेढ़ सौ मीटर लंबा अस्थायी रास्ता बनाया गया। प्रशासन ने लगभग डेढ़ सौ डंपर गिट्टी, ईंट के रोड़े और मिट्टी डालकर रास्ते को मजबूत किया। प्रशासनिक टीमें देर रात तक मौके पर सक्रिय रहीं। गोरखपुर से मंगाई गई हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म क्रेन का मुख्य मार्ग पर ट्रायल के दौरान सेंसर काम नहीं किया। इसके बाद लखनऊ से दूसरी हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म क्रेन भेजी गई, जो बाराबंकी तक पहुंच चुकी थी। इसी बीच, प्रशासन ने ‘प्लान-बी’ के तहत एयरफोर्स की मदद लेने का निर्णय लिया। रविवार सुबह लगभग 5:20 बजे एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर द्वारा दोनों किशोरों को सुरक्षित बचा लिया गया।
एक लड़के की मौत हो गई थी इस हादसे में जुगलीपुर निवासी 12 वर्षीय बाले उर्फ सिद्धार्थ की मौत हो गई। वह मोहाना थाना क्षेत्र के जुगलीपुर गांव का निवासी था और चार दिन पहले अपने चचेरे भाई पवन के घर काशीराम आवास कॉलोनी आया था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और कक्षा पांच का छात्र था। हादसे में शास्त्रीनगर निवासी 14 वर्षीय गोलू और उरवलिया गांव निवासी 11 वर्षीय सनी भी घायल हुए। वहीं टंकी पर फंसे 16 वर्षीय कल्लू उर्फ साहबान और 15 वर्षीय पवन का घंटों चले अभियान के बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
डीएम ने उपयोग में न आने वाले भवनों को ध्वस्त करने का आदेश दिया
घटना के बाद जिलाधिकारी ने पूरे जिले में जर्जर और निष्प्रयोज्य भवनों, पानी की टंकियों, बाउंड्रीवाल और अन्य खतरनाक संरचनाओं का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि ऐसे ढांचे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं, इसलिए उन्हें तत्काल चिन्हित कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत ध्वस्त कराया जाए। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी निष्प्रयोज्य अथवा जर्जर सरकारी संरचना में हादसा होता है तो संबंधित विभागीय अधिकारी को सीधे जिम्मेदार माना जाएगा। डीएम के इस आदेश के बाद अब विभिन्न विभागों में पुराने और खतरनाक भवनों की सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू होने की संभावना है।

लोक सेवक से मारपीट मामले में एक दिन की सजा:फरेंदा में 33 साल पुराने मामले में 3 हजार रुपए अर्थदंड, शिकायतकर्ता को दी थी जान से मारने की धमकी


फरेंदा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 33 साल पुराने एक मामले में अभियुक्त विनोद सिंह को एक दिन की न्यायिक हिरासत और तीन हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला बृजमनगंज विकास खंड क्षेत्र के कोल्हुई थाना क्षेत्र से संबंधित है। न्यायालय ने यह भी आदेश दिया है कि यदि अभियुक्त अर्थदंड का भुगतान नहीं करता है, तो उसे 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियुक्त विनोद सिंह पुत्र चुन्नू सिंह नौतनवां का निवासी है। कोर्ट मुहर्रिर ब्रजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि यह घटना 33 वर्ष पूर्व हुई थी, जब अभियुक्त विनोद सिंह ने एक लोक सेवक के साथ मारपीट की थी और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में न्यायालय में मजबूत पैरवी की गई और गवाहों को पेश किया गया, जिसके आधार पर यह फैसला सुनाया गया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

असम के जनपद श्रीभूमि पाथारकांदी इलाके में सड़क हादसा, व्यवसायी की मौत

श्रीभूमि । असम के श्रीभूमि जिले के पाथारकांदी इलाके में एक भयावह सड़क दुर्घटना में बीती रात एक बाइक सवार की मौत हो गई। बताया गया है कि यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार त्रिपुरा के पानीसागर क्षेत्र से अपने घर लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आज बताया कि मृतक की पहचान रामकृष्णनगर निवासी प्रतुल मलाकार के रूप में की गई है। प्रतुल मलाकार इलाके के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी बताए गए हैं। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

ट्रैक पर मिला शव महाराजगंज की महिला का निकला:गोरखपुर में परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप, फोन पर करता था बात


गोरखपुर के छावनी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिले महिला के शव की पहचान महराजगंज जिले की रहने वाली बर्फी के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। अब परिजनों ने बिहार के एक मजदूर पर हत्या का आरोप लगाते हुए एम्स थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, छह मई की सुबह छावनी रेलवे स्टेशन के पास एक महिला का शव मिला था। शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने आसपास के जिलों की पुलिस को जानकारी भेजी और महिला की पहचान कराने की कोशिश शुरू की। शुक्रवार को महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के अमहवा गांव निवासी भुलई चौहान थाने पहुंचे। उन्होंने फोटो और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपनी बहन बर्फी के रूप में की। परिजनों ने बताया कि बर्फी की शादी रामपुर सिंदुरिया इलाके में हुई थी। उसका पति मोतीचंद हैदराबाद में मजदूरी करता है। चार मई की सुबह बर्फी अपने ससुराल से मायके जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। भुलई चौहान ने पुलिस को बताया कि बिहार के पश्चिम चंपारण का रहने वाला मजदूर राजधारी यादव अक्सर बर्फी से फोन पर बात करता था। परिवार का आरोप है कि उसी ने बर्फी की हत्या की है। परिजनों की तहरीर पर एम्स थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में जुटी पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राजधारी यादव और बर्फी के रिश्तेदार पहले एक साथ मजदूरी करते थे। इसी दौरान राजधारी की बर्फी से पहचान हुई थी। बताया जा रहा है कि उसका बर्फी के घर आना-जाना भी था। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बर्फी चार मई को अकेले घर से निकली थी। इसके दो दिन बाद छह मई की सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। प्रेम प्रसंग, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्य जुटाने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

महराजगंज में बछड़े पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार:तरबूज खाने पर नौतनवा के नवीन फल मंडी में घटना


महराजगंज के नौतनवा की नवीन फल मंडी में एक बछड़े पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना तब हुई जब बछड़ा तरबूज खाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार नौतनवा क्षेत्र की नवीन मंडी में तरबूज रखे हुए थे। इनकी निगरानी अमवा थाना बरगदवा निवासी जमालुद्दीन खान उर्फ मुन्ना खान कर रहा था। इसी दौरान एक बछड़ा वहां पहुंचा और तरबूज खाने लगा। बछड़े द्वारा तरबूज खाने से नाराज होकर जमालुद्दीन ने कथित तौर पर चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में बछड़ा घायल हो गया। घटना देखकर मंडी में मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नौतनवा कस्बे के उस्मान नगर निवासी धनंजय साहू ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर देर रात संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। घटना के बाद मंडी क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। नौतनवा थाने के उप निरीक्षक रामजी गुप्ता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। स्थानीय लोगों ने पशु के साथ की गई इस क्रूरता की कड़ी निंदा की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक की समय-सारिणी में बदलाव

गुवाहाटी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक के समय में बदलाव किया गया है। पहले यह बैठक 09 मई को आयोजित होने वाली थी, जिसे अब पुनर्निर्धारित किया गया है।

अब भाजपा विधायक दल की बैठक 10 मई को सुबह 09 बजे आयोजित होगी। इसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में औपचारिक रूप से विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा।

कंपोजिट विद्यालय मिरवापुर में पेयजल ठप:भीषण गर्मी में बच्चों को हो रही भारी परेशानी


सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा विकास क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय मिरवापुर में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप है। विद्यालय परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे भीषण गर्मी में बच्चों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुद्ध पेयजल की अनुपलब्धता से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों दोनों की चिंता बढ़ गई है। पानी के अभाव में विद्यालय के बच्चों को या तो घर से बोतल में पानी लाना पड़ता है, या फिर उन्हें आसपास के घरों से पानी लेने के लिए भटकना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं की कमी बच्चों की पढ़ाई पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम भजन ने बताया कि इंडिया मार्का हैंडपंप काफी समय से खराब है और सूखा पड़ा है। उन्होंने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत को इसकी जानकारी दी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। प्रधानाध्यापक ने गर्मी को देखते हुए जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि बच्चों को राहत मिल सके। ग्राम प्रधान सतीश चंद्र ने स्वीकार किया कि उन्हें हैंडपंप में पानी न आने की समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसकी जांच कराकर मरम्मत कराई जाएगी या वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, ताकि विद्यालय के बच्चों को कोई परेशानी न हो। अभिभावक नसीम अहमद और सुनीता देवी ने बच्चों को पानी के लिए बाहर जाने की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द विद्यालय में उचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी खराब पड़े हैंडपंप की तत्काल मरम्मत या वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने की अपील की है।