HomeHealth & Fitnessअटल पार्क के गेट पर वाहनों को खड़ा करने के लिये ...

अटल पार्क के गेट पर वाहनों को खड़ा करने के लिये पार्किंग न होने से लगता है जाम

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर के समीप बने अटल पार्क पर वाहन पार्किंग न होने के कारण मोटरसाइकिल व ई रिक्शाओं के खड़े होने से जाम की स्थित नजर आती है जिसके कारण कभी – कभी रोगियों को लेकर आने वाली एम्बुलेन्स उसमे फँस जाती है
नगर निगम द्वारा बनवाया गया अटल पार्क को देखने के लिये आने वाले लोगो को अपने वाहन को सुरक्षित खड़े करने के लिये कोई वाहन पार्किंग न होने की बजह से पार्क के गेट पर ही खड़ा करना पड़ता है। 
अक्सर देखने मे आता है, कि इस पार्क में राष्ट्रीय पर्व अथवा त्यौहारों के अवसर पर भारी भीड़ बढ़ जाने पर आने वाले लोगो के द्वारा लाये गये वाहनों की तादाद भी बढ़ जाती है। जिसकी बजह से मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध ट्रामा सेंटर व दो सौ व सौ शैय्या में उपचार को लेकर आने वाली एम्बुलेन्स भी इन वाहनों के जाम में बुरी तरह फँस जाती है। जिसके कारण रोगी व उनके तीमारदारों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन वाहनों को खड़ा करने के लिये नगर निगम द्वारा कोई वाहन पार्किंग की व्यवस्था नही की गयी है। जिसके कारण पार्क घूमने 
आने वाले लोगो को अपने वाहनों की चोरी होने का डर भी लगा रहता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments