जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। आगामी मलमास महादेवा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए बहराइच जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार शाम जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने घाघरा घाट संजय सेतु पहुँचकर चल रहे मरम्मत कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ मौके पर ही ‘मंथन’ किया। विदित हो कि आगामी मलमास माह में 17 मई से 16 जून तक पड़ोसी जनपद बाराबंकी में स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा मेला आयोजित होने जा रहा है। इस दौरान घाघरा घाट स्थित पीपा पुल पर श्रद्धालुओं और वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है। इसी चुनौती को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ लंबी चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की भीड़ और उनके वाहनों के आवागमन के लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार किया जाए। संजय सेतु पर चल रहे मरम्मत कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि मुख्य मार्ग पर दबाव कम हो सके। सोमवार तक पूरा ट्रैफिक प्लान सेट कर प्रशासन को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाए। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि सुरक्षा और सुविधा के मानकों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि ट्रैफिक डायवर्जन की आवश्यकता पड़ती है, तो उसे समय रहते सार्वजनिक किया जाए ताकि आम जनता को परेशानी न हो। इस दौरान एनएचएआई के जेई विपुल श्रीवास्तव, पीडब्लूडी एई अजीत सिंह, जेई एस के राव, थाना प्रभारी संतोष सिंह, डॉक्टर रईस अहमद सहित अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहें।
बहराइच: डीएम ने किया संजय सेतु का निरीक्षण, मलमास में महादेवा मेले के लिए तैयार होगा स्पेशल ट्रैफिक रूट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












