HomeHealth & Fitnessबीडीओ के तबादले पर भावुक विदाई, फूलों की वर्षा के बीच छलक...

बीडीओ के तबादले पर भावुक विदाई, फूलों की वर्षा के बीच छलक पड़े आंसू

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में तैनात खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) आशुतोष श्रीवास्तव के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गईं और माहौल भावुक हो उठा।
 
समारोह में वक्ताओं ने बीडीओ के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और आम जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदाई समारोह में कर्मचारियों ने स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में बीडीओ ने कहा कि मोहनलालगंज में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियों में हमेशा शामिल रहेगा।
 
उन्होंने सभी सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों का सहयोग व स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। फूलों की वर्षा और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जब बीडीओ ने सभी से विदा ली तो कई कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की आंखें नम हो गईं। भावुक माहौल में लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों में सफलता की कामना की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ल और प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह समेत काफी तादात में जनप्रतिनिधि और ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments