HomeHealth & Fitnessविजिलेंस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को लखनऊ से किया गिरफ्तार,एनआरएचएम घोटाले...

विजिलेंस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को लखनऊ से किया गिरफ्तार,एनआरएचएम घोटाले का आरोप

लखनऊ। विजिलेंस लखनऊ सेक्टर की टीम ने बुधवार उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से पूर्व विधायक को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले का मुख्य आरोपी और सरगना बताया गया है।

विजिलेंस टीम ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेंद्र प्रताप श्रीवास्तव को लखनऊ के मॉल के पास से गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। विवेचना में पाया गया कि अपनी विधायकी कार्यकाल में आय से अधिक संपत्ति अर्जित की गई। इसके अलावा 10 दिन पहले विजिलेंस ने बलरामपुर में दवा व चिकित्सा उपकरणों की खरीद में घोटाले को लेकर भी एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके पूर्व में सीबीआई ने एनएचआरएम घोटाले के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इस समय वह जमानत पर चल रहे थे। उनके खिलाफ एनआरएचएम घोटाले से जुड़े मामलों में श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा जिले में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की भी जांच चल रही है। इसमें विजिलेंस ने तत्कालीन सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments