Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में यातायात पुलिस ने 786 वाहनों का चालान किया:नियम उल्लंघन करने...

बहराइच में यातायात पुलिस ने 786 वाहनों का चालान किया:नियम उल्लंघन करने पर 9.58 लाख का जुर्माना लगाया


बहराइच में यातायात पुलिस ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 786 वाहनों का चालान कर उन पर जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर यह अभियान नगर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चलाया गया। यातायात प्रभारी राम प्रसाद यादव के नेतृत्व में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 9 लाख 58 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि अभियान के दौरान मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने और गलत या अस्पष्ट नंबर प्लेट लगाने वालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान चार वाहनों को सीज भी किया गया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोका जा सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments