HomeHealth & Fitness'है जवानी तो इश्क होना है'फिल्म का नया गाना 'पड़ोसन' रिलीज हो...

‘है जवानी तो इश्क होना है’फिल्म का नया गाना ‘पड़ोसन’ रिलीज हो गया

मुंबई।’है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म का नया गाना ‘पड़ोसन’ रिलीज हो चुका है। इसमें जिमी शेरगिल और मौनी रॉय ने परफॉर्म किया है ।

डेविड धवन की कई स्टार्स वाली रोमांटिक कॉमेडी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले अहम हफ्ते के दिनों में भी लोगों का ध्यान खींच रही है। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड में शानदार 24 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, लेकिन ये अब सुस्त होती जा रही है। वहीं, फिल्म के गाने भी धीरे-धीरे रिलीज हो रहे हैं। 

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘पड़ोसन’ रिलीज हो गया है। इसमें मौनी रॉय और जिम्मी शेरगिल दिखाई दे रहे हैं और दोनों जबरदस्त डांस भी कर रहे हैं। गाने के लिरिक्स कुछ ऐसे हैं कि ‘पत्नी को खिचड़ी खिलाके सुलाने में, भैया जी, लेट कभी होने ना दें और फिर सवेरे तक अपनी पड़ोसन को सोने ना दें!’ गाने के कमेंट सेक्शन में एक बार फिर अश्लीलता को लेकर बातें शुरू हो गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments