HomeHealth & Fitnessसीएम रेखा गुप्ता ने फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'को रिलीज से पहले ही...

सीएम रेखा गुप्ता ने फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’को रिलीज से पहले ही किया टैक्स फ्री 

नई दिल्ली। कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग दिल्ली में रखी गई, जिसमें सीएम रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। अब दिल्ली में इस फिल्म को रिलीज से पहले ही टैक्स फ्री कर दिया गया है, जिसपर कंगना ने खुशी जताई है।

‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और इससे पहले कंगना अलग-अलग जगहों पर स्पेशल स्क्रीनिंग रख रही हैं। पिछले दिनों दिल्ली में उनकी इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सीएम रेखा गुप्ता भी पहुंचीं। रेखा गुप्ता ने इस फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे टैक्स फ्री घोषित कर दिया, जिसे लेकर कंगना रनौत ने उनका आभार जताया है।

कंगना ने ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री करने के लिए सीएम रेखा गुप्ता का आभार जताते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री जी का मैं बहुत धन्यवाज करती हूं। ये हमारे लिए बहुत बड़ीं प्रेरणा हैं।

उन्होंने आगे कहा, ‘हम सब देख रहे हैं कि जबसे दीदी यहां आई हैं तो क्या उन्होंने झंडा लहराया है भारतीय जनता पार्टी का। और जिस तरह से विकास की गति पर दिल्ली है और जिस तरह से दिल्ली खुशहाली का नगर अब बनता जा रहा है, उसके लिए हम सब के लिए प्रेरणा हैं दीदी। आज मुख्यमंत्री जी हम सब जो बेटियां हैं भारत की उनको प्रोत्साहित जिस तरह से उन्होंने किया है हमारी फिल्म को इन्होंने टैक्स फ्री रिलीज से पहले घोषित किया है, उसके लिए मैं अपने शब्दों में बयान नहीं कर सकती कि मैं उनकी कितनी आभारी हूं और हमेशा रहूंगी।’

आज मुख्यमंत्री जी हम सब जो बेटियां हैं भारत की उनको प्रोत्साहित जिस तरह से उन्होंने किया है हमारी फिल्म को दिल्ली में इन्होंने टैक्स फ्री रिलीज से पहले घोषित किया है, उसके लिए मैं अपने शब्दों में बयान नहीं कर सकती कि मैं उनकी कितनी आभारी हूं और हमेशा रहूंगी।
कंगना रनौत

बता दें कि फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ देश के उन हीरोज को एक ट्रिब्यूट है, जो हमेशा हमारे आसपास रहते हैं। यह उन नर्सों, वार्ड बॉय, क्लीनर्स, लिफ्ट ऑपरेटर्स, सिक्योरिटी स्टाफ और एडमिनिस्ट्रेटर्स को सम्मान देता है, जिन्होंने 2008 के मुंबई टेरर अटैक्स के दौरान हिम्मत दिखाई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल निभा रही हैं।

कहानी का बड़ा हिस्सा अस्पताल से जुड़ा दिखाया गया है, जहां डर और अफरा-तफरी होने के बावजूद अंदर मौजूद लोग हिम्मत और समझदारी से हालात संभालते हैं। फिल्म यह बताने की कोशिश करती है कि संकट के समय इंसानियत सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।

इस फिल्म को लेकर कंगना पहले भी कह चुकी हैं, ‘भारत भाग्य विधाता उन अनदेखे लोगों को समर्पित है, जो संकट के समय इंसानियत की ढाल बनकर सामने आते हैं। जब कोई बड़ा हादसा या आपदा आती है, तो लोग सबसे पहले पुलिस, सेना या सरकार की तरफ उम्मीद से देखते हैं। लेकिन इस फिल्म में उन लोगों की कहानी दिखाई गई है, जो बिना किसी पहचान या सम्मान की उम्मीद के दूसरों के लिए खड़े हो जाते हैं।’

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments