HomeHealth & Fitnessतेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, भाई-बहन...

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, भाई-बहन गंभीर घायल।

पडरियातुला-खीरी,10 जून(तरूणमित्र)। भीरा थाना क्षेत्र के नब्बूपुर गांव में बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, नब्बूपुर निवासी दुर्गाधन कटियार (71) अपने चौराहे वाले घर से गांव स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान लखीमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुर्गाधन गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक संपूर्णानगर क्षेत्र के कमलापुर निवासी शिवकुमार पुत्र रमेश कुमार चला रहे थे। बाइक पर उनकी बहन करिश्मा भी सवार थी। हादसे में दुर्गाधन के साथ-साथ शिवकुमार और करिश्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजन 108 एम्बुलेंस की मदद से दुर्गाधन को बिजुआ सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी राजेश्वरी का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही भीरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायल शिवकुमार और करिश्मा का उपचार जारी है।
थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments