महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ कथित दुष्कर्म, धमकी और उसे नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने इस पूरे मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किशोरी चौक थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि पीड़ित की बेटी ने वर्ष 2026 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। आरोप है कि गांव के पास रहने वाले दो व्यक्ति झाड़-फूंक, ताबीज और दुआ-जाप के बहाने किशोरी का पीछा करते थे। परिवार का आरोप है कि इन लोगों ने किशोरी को बहला-फुसलाकर कई बार बुलाया और 21 जुलाई को दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच झाड़-फूंक के बहाने उसे छत पर ले जाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि चौक थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है और इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। शिकायत के अनुसार, किशोरी के विरोध करने पर उसे अश्लील वीडियो वायरल करने, जान से मारने और नेपाल में बेच देने की धमकी दी गई। पत्र में यह भी उल्लेख है कि 28 जुलाई को आरोपियों ने किशोरी को फोन कर दोबारा बुलाने का प्रयास किया। इसके बाद उसे एक चार पहिया वाहन में बैठाकर ले जाने का आरोप भी है। परिजनों के मुताबिक, रास्ते में एसएसबी जवानों ने वाहन को रोककर पूछताछ की, जिसके दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया। एसएसबी की कार्रवाई के बाद परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में आरोपियों के परिवार की कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री से इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायती पत्र पर 31 जुलाई 2026 की तारीख अंकित है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नाबालिग से दुष्कर्म, नेपाल बेचने की साजिश:महराजगंज में पिता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












