Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लूट के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा:पुलिस जांच में...

लूट के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा:पुलिस जांच में निकले कपड़ा कारोबारी के सेल्समैन

#बस्ती_न्यूज

बनकटी थाना क्षेत्र के लालगंज अंतर्गत महादेव चौराहे पर लूटपाट के शक में ग्रामीणों ने दो व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर लालगंज थाना पुलिस दोनों को थाने ले गई और पूछताछ शुरू की। जांच में मामला लूटपाट का नहीं, बल्कि गलत पते पर पहुंचने का निकला। संदिग्ध हालत में देखकर ग्रामीणों ने पकड़ा बताया गया कि दोनों व्यक्ति महादेव चौराहे पर पेट्रोल पंप के सामने एक घर में पहुंचे थे। उनकी गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए संबंधित व्यक्ति ने ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में सामने आई असली कहानी लालगंज थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने दोनों से गहन पूछताछ की। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों व्यक्ति सूरत के एक कपड़ा व्यवसायी के यहां सेल्समैन के रूप में काम करते हैं। वे बस्ती में बकाया रकम की वसूली के लिए आए थे। पता भूलने से दूसरे घर पहुंच गए पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें लालगंज क्षेत्र का एक पता दिया गया था। रास्ते में वे पता भूल गए और महादेव चौराहे पर पेट्रोल पंप के सामने दूसरे व्यक्ति के घर पहुंच गए। इसी दौरान उनकी गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों को शक हो गया और उन्हें पकड़ लिया गया। तहरीर के बाद पुलिस ने किया सत्यापन मामले में दोनों पक्षों की ओर से लालगंज थाने में तहरीर भी दी गई थी। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाने के साथ दोनों व्यक्तियों के बारे में जानकारी का सत्यापन किया। जांच में उनके सेल्समैन होने की पुष्टि हुई। जांच के बाद दोनों को छोड़ा सभी तथ्यों और साक्ष्यों के सत्यापन के बाद पुलिस ने दोनों सेल्समैनों को छोड़ दिया। पुलिस की जांच में लूटपाट या आपराधिक घटना से जुड़ा कोई तथ्य सामने नहीं आया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular