लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जब किसी मामले में न आरोप तय हुए हैं,न चार्जशीट दाखिल हुई है और न कोई विधिवत आपराधिक मामला लंबित है,तब नामांकन रद्द करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि चुनाव कानून की गलत व्याख्या कर विपक्षी उम्मीदवारों को चुनाव मैदान से बाहर करना लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। चुनाव आयोग को तत्काल हस्तक्षेप कर रिटर्निंग अधिकारी के फैसले की समीक्षा करनी चाहिए।चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को उम्मीदवार चुनने का अधिकार है, किसी अधिकारी को नहीं। लोकदल निष्पक्ष चुनाव, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
राज्यसभा चुनाव में नामांकन रद्द करना लोकतंत्र पर हमला : चौधरी सुनील सिंह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












