HomeUncategorizedजिलाधिकारी ने बड़े मंगलवार पर कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य भंडारे का किया...

जिलाधिकारी ने बड़े मंगलवार पर कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य भंडारे का किया शुभारंभ

 

 

बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कर्मियों और आम जनता ने ग्रहण किया प्रसाद

 

 

श्रावस्ती। आज कलेक्ट्रेट परिसर में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। आयोजित इस भंडारे में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने भगवान हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा स्वयं राहगीरों और कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को प्रसाद व हनुमान चालीसा भी वितरित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व होता है। यह भंडारा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है। जिसके तहत आज यह विशाल भण्डारा कराया जा रहा है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ललित कुमार, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, रवेन्द्र कुमार, नाजिर चन्द्रमौली श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments