![]()
रक्षाबंधन से एक दिन पहले बृजमनगंज और नयनसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। राखी, मिठाई, कपड़े और उपहार की दुकानों पर खरीदारों की चहल-पहल रही। खरीदारी करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। बाजारों में उमड़ी भीड़ से दुकानदार काफी उत्साहित दिखे। हालांकि, बारिश न होने के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही थी, लेकिन इस त्योहार ने लोगों के चेहरों पर खुशी ला दी है। हर परिवार में अपनों के आने का इंतजार और मिलने का शौक एक खुशी का माहौल बना देता है, जिसमें हर बहन को अपने भाई को राखी बांधने की ललक होती है। रक्षाबंधन को भाई-बहन के पवित्र बंधन का पर्व माना जाता है, जिसका आध्यात्मिक, सामाजिक और धार्मिक महत्व है। बृजमनगंज के अलावा हड़ियाकोट, मिश्रवलिया, श्रीरामपुर, सोनाबंदी, इनायत नगर और फूलमनहा जैसे अन्य ग्रामीण इलाकों में भी त्योहार को लेकर भारी भीड़ और उत्साह देखा गया।



