HomeHealth & Fitnessमारपीट कर मोबाइल तालाब में फेंका, इटौंजा पुलिस ने दो आरोपियों को...

मारपीट कर मोबाइल तालाब में फेंका, इटौंजा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

लखनऊ । राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में मारपीट और धमकी देने के मामले में लखनऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, ग्राम जमखनवां निवासी महेश प्रसाद ने 10 अप्रैल 2026 को थाना इटौंजा में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षीगण ने उनके और उनके भाई लवकुश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल छीनकर तालाब में फेंक दिया।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर मामले में और धाराएं भी बढ़ाई गईं।

इटौंजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—विश्राम (उम्र करीब 50 वर्ष), पंचम (उम्र करीब 59 वर्ष)। दोनों निवासी ग्राम शिवपुरी, थाना बीकेटी, को इटौंजा हाईवे के पास से गिरफ्तार किया।जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने विवाद के दौरान वादी और उसके भाई के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और मोबाइल छीनकर तालाब में फेंक दिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments