नानपारा में स्कूलों के सामने भीषण जाम की समस्या से छात्र-छात्राओं अछूते नहीं रहे। पेट्रोल पंप के पास लगने वाली भीड़ के कारण पिछले एक सप्ताह से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। राम नारायण मद्धेशिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सामने मंगलवार को सुबह से लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। विद्यालय के ठीक सामने स्थित भारत पेट्रोल पंप के कारण वाहनों की लंबी कतार लग रही है, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा है। इसी मार्ग से श्री शंकर इंटर कॉलेज और जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी गुजरते हैं। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन में इसको लेकर गहरी चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों और स्कूल प्रशासन का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा समस्या की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय के मीडिया प्रभारी बैकुंठ नाथ अवस्थी ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या का शीघ्र समाधान कर सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा बनी रह सके।
नानपारा में स्कूल के सामने रोज लग रहा जाम:बच्चों को समय से पहुंचे में हो रही दिक्कत, अभिभावक भी जाम में फंसे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












