ठूठीबारी (महाराजगंज)। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मधवलिया रेंज के बसौली बीट में आरक्षित वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण और संदिग्ध तांत्रिक गतिविधियों का मामला सामने आया है। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वन दरोगा मार्कण्डेय पाण्डेय द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम बोदना निवासी राधेश्याम पर ‘तेन्दुआहवा’ (स्थानीय नाम: तरहवा जंगल) नामक आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप है। आरोपी ने कथित तौर पर वहां हाथी की प्रतिमा स्थापित कर जादू-टोना, झाड़-फूंक और संदिग्ध तांत्रिक क्रियाएं शुरू कर दी थीं। शिकायत में बताया गया है कि जब वन विभाग के कर्मियों और वाचरों ने आरोपी को इन गतिविधियों को रोकने के लिए कहा, तो उसने उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। वन विभाग का कहना है कि जंगल जैसे सुनसान इलाके में इस तरह की तांत्रिक गतिविधियों से पशु बलि और मानव जीवन की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ था। विभाग ने यह भी बताया कि इससे वन्य जीवों और जंगल की शांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 26(1)(h), सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3 और 4, तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। ठूठीबारी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कब्जा, जादू-टोना का आरोप:ठूठीबारी में वन विभाग की शिकायत पर FIR दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












