#बस्ती_न्यूज
नगर पंचायत बनकटी के वार्ड नंबर 2 चंद्र नगर मथौली स्थित सम्राट अशोक प्रभावंश बालिका इंटर कॉलेज में ‘भारत 2047: Gen-Z की भागीदारी’ अभियान के तहत ‘My Friend Gen-Z Campus Connect’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने युवाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इसमें युवाओं के विचारों, उनके सपनों, नवाचार, तकनीकी क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। इंजीनियर अरविंद पाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज की Gen-Z केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने जोर दिया कि यदि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और आधुनिक सोच को सही दिशा एवं सकारात्मक मार्गदर्शन मिले, तो विकसित भारत का लक्ष्य शीघ्र साकार किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें आत्मनिर्भर, सक्षम और जागरूक नागरिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के अंत में सभी से अपील की गई कि युवा पीढ़ी को सशक्त बनाकर विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक अनिल मौर्य, प्रधानाचार्या एवं मनोनीत सभासद डॉ. नीलम मौर्य, प्रीती, निशा मौर्य, अजय कुमार, मोहम्मद आरिफ, अंशिका दूबे, प्रमोद कुमार, मनोनीत सभासद विवेकानंद शुक्ला, पवन पाल, सुरज दास, अतुल पाल सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बनकटी में ‘My Friend Gen-Z’ कार्यक्रम आयोजित:युवाओं से संवाद, विकसित भारत@2047 पर हुई चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












