Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फरेंदा में अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर...

फरेंदा में अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने पिकअप; ई-रिक्शा सहित लकड़ी जब्त की


महराजगंज के फरेंदा रेंज के वनकर्मियों ने 1 अगस्त की तड़के सुबह बृजमनगंज मार्ग स्थित कुंडला माता स्थान के पास अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर डिप्टी रेंजर अरुण सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। वन विभाग की टीम ने मौके से पेड़ काटकर पिकअप में लादी जा रही लकड़ी बरामद की। इसके साथ ही एक पिकअप (नं. UP-56 BT 3635) और एक ई-रिक्शा (नं. UP-56 AT 3957) भी जब्त किया गया। कुछ अन्य तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार तस्कर की पहचान संतोष चौधरी पुत्र नंदलाल चौधरी, निवासी छितही बुजुर्ग, थाना कैंपियरगंज, जिला गोरखपुर के रूप में हुई है। वन विभाग के अनुसार, आरोपी संतोष चौधरी ई-रिक्शा का उपयोग अपने साथियों को घटनास्थल तक लाने और ले जाने के लिए करता था। वन विभाग ने बताया कि जब्त की गई लकड़ी और वाहनों का दस्तावेजीकरण और मापन किया जा रहा है। इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में डिप्टी रेंजर अरुण सिंह के साथ वनकर्मी अनिल सिंह, एजाज खाँ, राजकुमार, धर्मेंद्र सहित अन्य लोग शामिल थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments