#बस्ती_न्यूज
समाधान दिवस प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें नायब तहसीलदार श्वाति सिंह ने मुख्य भूमिका निभाते हुए राजस्व संबंधित मामलों की समीक्षा की। नायब तहसीलदार श्वाति सिंह ने संबंधित हलका लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस में कुल आठ मामले सामने आए। इनमें राजस्व विभाग से संबंधित सात और पुलिस विभाग से जुड़ा एक मामला शामिल था। इन मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए टीमें गठित कर मौके पर भेजी गईं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नायब तहसीलदार श्वाति सिंह ने राजस्व मामलों की समीक्षा की:बस्ती में समाधान दिवस में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












