Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावण में महराजगंज पुलिस का व्यापक सुरक्षा इंतजाम:इटहिया समेत प्रमुख स्थलों पर...

श्रावण में महराजगंज पुलिस का व्यापक सुरक्षा इंतजाम:इटहिया समेत प्रमुख स्थलों पर 24 घंटे पेट्रोलिंग, ड्रोन से निगरानी


महराजगंज पुलिस ने श्रावण मास में कांवड़ यात्रा और शिवभक्तों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर प्रमुख शिव मंदिरों, कांवड़ मार्गों, मेला क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण प्रदान करना है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचमुखी इटहिया शिव मंदिर में प्रत्येक सोमवार और श्रावण शिवरात्रि पर उमड़ने वाली भारी भीड़ के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। नेपाल सीमा से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। मंदिर परिसरों, कांवड़ मार्गों, बाजारों, पार्किंग स्थलों और जलाभिषेक मार्गों पर 24 घंटे पुलिस गश्त जारी रहेगी। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। यूपी-112 और स्थानीय पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन ने रेलवे, स्वास्थ्य, नगर निकाय, विद्युत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया है। पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। होटल-ढाबों की भी निगरानी की जाएगी और ओवरचार्जिंग रोकने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। श्रावण मास की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 11 निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 35 उपनिरीक्षक, 14 महिला उपनिरीक्षक, 44 मुख्य आरक्षी, 141 आरक्षी, 45 महिला आरक्षी, 15 यातायात पुलिसकर्मी, एक प्लाटून पीएसी, दो एफटी और एक एपीगार्द टीम तैनात की गई है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 या निकटतम पुलिसकर्मी को देने को कहा गया है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि पूरे श्रावण मास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रहेगी, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर भगवान शिव की आराधना कर सकें।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular