Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा एसडीएम ने किसानों से की अपील::फार्मर रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो रुक...

नानपारा एसडीएम ने किसानों से की अपील::फार्मर रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो रुक सकते हैं लाभ


उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण फार्मर रजिस्ट्री योजना का कार्य नानपारा तहसील में तेजी से चल रहा है। इसके तहत किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए डिजिटल फार्मर आईडी दी जा रही है। उप जिलाधिकारी अमिता यादव स्वयं क्षेत्र में जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया से अवगत करा रही हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के किसान सीधे आधिकारिक यूपी फार्मर रजिस्ट्री (एग्रीस्टैक) वेबसाइट या अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र/सीएससी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के दौरान आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है, जिससे ई-केवाईसी पूरी होती है। उप जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि पंजीकरण न होने पर किसानों को मिलने वाले लाभ बाधित हो सकते हैं। हाल ही में, उप जिलाधिकारी अमिता यादव ने रामपुर धोबियाहार, गिरधरपुर और कई अन्य ग्राम पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने आम जनता से सीधा संपर्क स्थापित कर फार्मर रजिस्ट्री के लाभ और प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान मौके पर मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर, सीएससी प्रतिनिधि और लेखपालों की मदद से कई लोगों की फार्मर रजिस्ट्री भी पूरी कराई गई। क्षेत्र की जनता ने उप जिलाधिकारी के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री निश्चित तौर पर किसानों को डिजिटल बनाएगी और उन्हें योजनाओं का पारदर्शी लाभ प्राप्त करने में मदद करेगी। इस अवसर पर लेखपाल राम नरेश, अमरेंद्र प्रताप गौतम, रामनिवास, कृषि सहायक संतोष, सीएससी संचालक पंकज, दिलीप, कोटेदार हरीश, हनीफ, सुरेश, राजस्व लेखपाल राघवेंद्र शुक्ला, ग्राम विकास अधिकारी देवव्रत मिश्रा, कृषि सखी संगीता, सीएससी संचालक दुर्गा प्रसाद, तेजप्रताप सोनकर, रामगोपाल, दुईजीराम और सुनीता देवी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments