Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एनसीसी कैडेट्स का थल सेना शिविर के लिए चयन:बस्ती के किसान इंटर...

एनसीसी कैडेट्स का थल सेना शिविर के लिए चयन:बस्ती के किसान इंटर कॉलेज में हुआ परीक्षण

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के 47 यूपी बटालियन, एनसीसी बस्ती के निर्देश पर किसान इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के लिए थल सेना शिविर (TSC) में सहभागिता हेतु चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस परीक्षण का उद्देश्य आगामी शिविर के लिए कैडेट्स को शॉर्टलिस्ट करना था। चयन प्रक्रिया के दौरान कैडेट्स के कौशल और शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन किया गया। इसमें मुख्य रूप से दो चरण शामिल थे। पहले चरण में शारीरिक एवं ऑप्टिकल टेस्ट लिया गया, जिसमें कैडेट्स ने विभिन्न बाधाओं को पार किया। इस दौरान उनके अनुशासन, गति और संतुलन का विशेष परीक्षण हुआ। दूसरे चरण में एक लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कैडेट्स के सामान्य ज्ञान और एनसीसी पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी को परखा गया। इस चयन प्रक्रिया में किसान इंटर कॉलेज, शिवहर्ष उपाध्याय किसान डिग्री कॉलेज, अंबिका प्रताप नारायण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, गोविन्दराम सक्सेरिया इंटर कॉलेज और श्रीहंसराज लाल इंटर कॉलेज गणेशपुर बस्ती के कुल पचास कैडेट्स ने भाग लिया। कॉलेज के एनसीसी अधिकारियों लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार शाही, सूबेदार मेजर पूरन चंद्र पाण्डेय, सूबेदार प्रेमसिंह, सूबेदार राजकुमार वर्मा, बीएचएम हिम बहादुर राणा, सीएचएम सुमित सुब्बा और नाइक सुमन गाहा भी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षकों की देखरेख में कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। यह चयन कैडेट्स को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण शिविरों में जाने का अवसर प्रदान करेगा, जो उनके करियर और व्यक्तित्व विकास के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्रम का समापन सूबेदार मेजर पूरन चंद्र पांडेय द्वारा सभी सफल और प्रतिभागी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments