देश की राजधानी दिल्ली में अपराध का बोलबाला है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्सस ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक 19 मेट्रो शहरों में दिल्ली हिंसक अपराध के मामलों में सबसे टॉप पर है। हालांकि साल 2024 में यहां आपराधिक मामलों में 15% की गिरावट देखी गई। 2023 में जहां कुल 3,24,000 आपराधिक मामले दर्ज किए गए तो वहीं 2024 में इनकी संख्या करीब 2,75,000 रही।
हत्या मामलों में दिल्ली आगे: बेंगलुरु और सूरत से अधिक हत्या के मामले भी दिल्ली में सामने आए हैं। यहां 2024 में 504 हत्या के मामलों में 522 लोगों की जान गई। अधिकांश केस में हत्या की वजह के लूटपाट, अवैध संबंध और रंजिश थी। अगर बेंगलुरु की बात करें तो वहां 176 और गुजरात के सूरत में 114 हत्या के केस रिकॉर्ड किए गए।
यह भी पढ़ें: ‘लिख कर ले लो, हम बीजेपी-मोदी को हरा कर दिखाएंगे’, राहुल गांधी का एलान
देश के सभी मेट्रो शहरों में अपहरण के सबसे अधिक मामले भी दिल्ली में ही रिकॉर्ड किए गए। हालांकि यह आंकड़ा 2023 की तुलना में कम है। 2024 में दिल्ली में अपहरण के कुल 5580 मामले दर्ज किए गए। वहीं 2023 में 5715 मामले रिकॉर्ड किए गए थे। अधिकांश मामलों में 12 से 18 साल की लड़कियां ही पीड़िता हैं, लेकिन पुलिस ने सिर्फ 8.5 फीसद केस में ही चार्जशीट दाखिल किया है।
- बेंगलुरु में अपहरण के केस- 1215
- मुंबई में अपहरण के केस- 1854
- दिल्ली में किडनैपिंग केस- 5580
हर दिन 496 चोरी के मामले: एनसीआरबी की रिपोर्ट में दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ चोरी का खुलासा हुआ है। 2024 में चोरी के कुल 180,973 मामले दर्ज किए थे। औसतन हर दिन करीब 496 मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा सभी मेट्रो शहरों का 73.3 फीसद है। अगर झपटमारी की बात करें तो कुल 3105 मामले ही सामने आए हैं। इसके अलावा 40 हजार से अधिक वाहनों चोरी की घटना भी हुई। 2024 में डकैती के 1510 और जबरन वसूली के 228 मामले सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘तेज रोशनी, अंडाकार वस्तु, अचानक हुई गायब’, अमेरिका ने जारी की UFO से जुड़ी फाइल
एक साल में 5491 बच्चे लापता
दिल्ली में 2024 में लापता बच्चों के 5491 मामले दर्ज किए गए। पिछले साल के 5352 केस को मिलाकर कुल संख्या 10843 हो गई है। लापता बच्चों में 7,649 मामले लड़कियों, 3,192 लड़के और दो मामले ट्रांसजेंडर बच्चों से जुड़े हैं। दिल्ली में साल 2023 में कुल 6284 बच्चे लापता हुए थे। अगर बच्चा ढूंढने की दर की बात करें तो वह 62.4 फीसद रही।












